Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मसूरी में कुलदीप यादव और वंशिका की शाही शादी:कैफ, चहल और तिलक ने बारात में जमकर किया डांस; ₹1.5 करोड़ की गाड़ी में पहुंचे बाबा बागेश्वर

    4 days ago

    कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में शाही अंदाज में दोनों ने सात फेरे लिए। पिछले तीन दिन से यहां शादी की रस्में चल रही थीं। जयमाला के लिए मंच की ओर जाते समय कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने एक-दूसरे का हाथ थामे रखा। इसके बाद दोनों ने जयमाला की रस्म पूरी की और रात में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। इससे पहले कुलदीप यादव गोल्डन शेरवानी पहनकर घोड़े पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन लेने निकले। बारात में मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से स्पेशल छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम पहले ही मसूरी पहुंच चुकी थी। होटल में मंडप कोलकाता से मंगाए गए स्पेशल फूलों से सजाया गया था, जहां मुख्य विवाह समारोह हुआ। इस बीच कुलदीप यादव ने शादी से पहले वीडियो कॉल के माध्यम से जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। उनकी शादी में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी ₹1.50 करोड़ की कार से होटल पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार रात हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। समारोह में दिल्ली से आए सूफी सिंगर और लाइव परफॉर्मर बिस्मिल ने भी प्रस्तुति दी। देर रात तक होटल परिसर में जश्न का माहौल रहा। शनिवार सुबह मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंचे थे। सुबह मेहमानों को नाश्ते में कानपुर की स्पेशल खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए। शादी की PHOTOS… चहल ने लगाई हल्दी, ढोल की थाप पर किया डांस शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे तक चली। इस दौरान होटल परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। हल्दी समारोह में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा चर्चित रहे। चहल कभी कुलदीप यादव के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। हल्दी की रस्म के बाद कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने भी मेहमानों के साथ डांस किया। हल्दी के बाद मेहमानों के लिए शाही दावत हल्दी समारोह के बाद मेहमानों के लिए होटल में खास लंच का इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दावत में एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा थी। शादी के लिए प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू तैयार किए गए हैं, जिनमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के प्रीमियम सलाद, सूप, स्नैक्स और मुख्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बार मेन्यू में भी देश-विदेश के महंगे ब्रांड शामिल किए गए हैं। इसमें 40 हजार रुपए की डॉम पेरिग्नॉन शैम्पेन, 35 हजार रुपए तक की सिंगल माल्ट स्कॉच और कई प्रीमियम वाइन शामिल हैं। ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; आज शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या कुलदीप यादव की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Lebanon’s Displaced Flee Israeli Strikes One Year Into War
    Next Article
    Israel and Lebanon are expected to hold direct talks in the coming days • FRANCE 24 English

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment