Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मेरी हालत भी राजपाल यादव जैसी होगी:मोनालिसा के फिल्म डायरेक्टर बोले- फिल्म रिलीज कैसे करूं, मेरी हीरोइन का ही धर्मांतरण हो गया

    2 days ago

    मोनालिसा- उसे नहीं पता उसकी जिंदगी में तूफान आने वाला है। कुंभ गर्ल के नाम से मशहूर हुई मोनालिसा पर ही ये डायलॉग फिल्माया गया है।’ द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के इस टीजर डायलॉग की तरह ही मोनालिसा की जिंदगी में अब तूफान आ गया है। ये तूफान उसी की मर्जी से आया है। दरअसल, मोनालिसा ने फरमान खान नाम के युवक से केरलम प्रदेश में दो दिन पहले शादी कर ली है। इससे न सिर्फ महेश्वर निवासी उनके पिता जय सिंह भोंसले नाराज हैं, बल्कि द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा तो यहां तक कह रहे कि अब उनकी हालत राजपाल यादव जैसी हो जाएगी, क्योंकि फिल्म के लिए उन्होंने बाजार से 10 करोड़ का लोन लिया है। मिश्रा के मुताबिक, फिल्म धर्मांतरण के खिलाफ थी और मोनालिसा ने मुस्लिम युवक से शादी कर खुद धर्मांतरण जैसा ही कर लिया है। भास्कर से बातचीत में सनोज ने कहा कि अब समझ में नहीं आ रहा कि फिल्म कैसे रिलीज करूं। भास्कर से सनोज की एक्सक्लूसिव बातचीत… आपको पहली बार कब पता चला कि उन्होंने शादी कर ली है? सनोज: कल दोपहर किसी ने मुझे एक खबर भेजकर पूछा कि क्या यह सच है। पहले मुझे लगा कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए गई है, इसलिए शायद यह कोई मीडिया स्टंट होगा। जब माहौल बिगड़ने लगा तो मैंने उसके पिता से बात की। उस समय वह केरलम के एक पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े थे और मोनालिसा अंदर थी। मैंने कहा कि मेरी बात करा दीजिए, ताकि मैं उसे समझा सकूं, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। बाद में पता चला कि पुलिस उसे पीछे के दरवाजे से कहीं और ले गई, तभी मुझे लगा कि मामला गंभीर है। क्या आपको उनके केरलम जाने के बारे में पहले से पता था? सनोज: करीब एक हफ्ते पहले उसने बताया था कि उसे केरलम जाना है। पूछने पर कहा कि वहां एक फिल्म साइन की है, जिसमें वह कैप्टन का रोल करेगी। उसके पिता को भी फिल्म में पिता का रोल देने का लालच दिया गया था। 10 दिन की ट्रेनिंग और फिर शूटिंग का झांसा देकर उसे वहां बुलाया गया। मैंने समझाया भी था कि जब तुम्हें हिंदी ठीक से नहीं आती तो मलयालम या तमिल कैसे बोलोगी। वहां हमारा कोई सर्कल भी नहीं है। उसके पिता को भी किसी साजिश का अंदेशा नहीं था। मोनालिसा का कहना है कि उनके पिता उनकी शादी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया? सनोज: मुझसे कभी ऐसी कोई बात नहीं हुई। दो महीने पहले तक हम शूटिंग कर रहे थे। मैं उसके लिए परिवार जैसा था, अगर ऐसी कोई बात होती तो जरूर बताती। मान भी लें कि ऐसी स्थिति थी तो भी इस तरह का कदम उठाने की क्या जरूरत थी? इससे मेरा बहुत नुकसान हुआ है। दो साल की मेहनत, 10 करोड़ का कर्ज और दो महीने जो जेल में रहा- वो सब दांव पर लग गया। अब इस माहौल में मेरी फिल्म कौन देखेगा? मेरी फिल्म धर्मांतरण के खिलाफ थी। अब हीरोइन ने ही धर्मांतरण कर लिया। किस मुंह से फिल्म रिलीज करूंगा? क्या आप उस लड़के को जानते हैं? क्या वह कभी शूटिंग पर आया था? सनोज: मैं उससे कभी नहीं मिला। किसी ने उसे शूटिंग पर नहीं देखा। मुझे लगता है कि यह सब एक सोची-समझी प्रक्रिया के तहत हुआ है, जिसमें लड़की को ब्रेनवॉश कर अपने ही घरवालों को गलत साबित कर दिया जाता है। आपकी फिल्म तो लगभग तैयार है। अब फिल्म को लेकर क्या योजना है? सनोज: अभी कुछ कहना मुश्किल है। कल तक मुझे गर्व था कि मैंने एक गरीब लड़की को मौका दिया, लेकिन अब वह भावना खत्म हो गई है। 10 करोड़ का कर्ज है और बदनामी अलग हो गई है। मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है, धर्म परिवर्तन नहीं किया, आप क्या कहेंगे इस बारे में? सनोज: मुझे यह बात समझ नहीं आती, अगर किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी की है तो आगे क्या होगा? फिलहाल, जो बातें सामने आ रही हैं, उससे विवाद और बढ़ गया है। बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम कपल होना आम बात है। क्या आप इसे उसी नजरिए से नहीं देखते? सनोज: वह बॉलीवुड का हिस्सा नहीं थी। वह गांव के माहौल से आई थी। कभी मुंबई भी नहीं गई। इसलिए बॉलीवुड की जीवन शैली या माहौल की तुलना यहां लागू नहीं होती। आपके सामने आगे की सबसे बड़ी चुनौती क्या है? सनोज: सबसे बड़ी समस्या 10 करोड़ का कर्ज है। मैंने यह पैसा आठ महीने के लिए लिया था, जिसमें से अब सिर्फ तीन महीने बचे हैं, अगर समय पर पैसा नहीं चुका पाया तो कानूनी कार्रवाई हो सकती है। दोनों कह रहे हैं कि वे शूटिंग के दौरान मिले थे, क्या यह सच है? सनोज: मेरी जानकारी में शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ, जो बातें कही जा रही हैं, वह मुझे सही नहीं लगतीं। आपने एक्टिंग सिखाने में कितनी मेहनत की? सनोज: जितनी मेहनत मुझे अपने 35 साल के करियर में कभी नहीं करना पड़ी, उतनी मेहनत इस फिल्म में लगी। उसे अभिनय सिखाने के लिए मुझे खुद कई चीजें करके दिखाना पड़ती थीं। मुझे उम्मीद नहीं थी कि हालात इस तरह बदल जाएंगे। मैंने उसकी ट्रेनिंग में सवा साल में 42 लाख रुपए लगाए हैं। उसे घर से दूर न रहना पड़े, इसलिए पूरे परिवार सहित उज्जैन में ठहराया। मुंबई से ट्रेनर बुलाए थे। अगर वह वापस आए तो क्या आप उसे स्वीकार करेंगे? सनोज: अब चीजें बहुत आगे निकल चुकी हैं। मेरे लिए सबसे बड़ी चिंता फिलहाल कर्ज और भविष्य की है, जिस लड़की को मैं घर से बेटी की तरह लेकर लाया, उसे फर्श से अर्श तक पहुंचाने के लिए अपनी पूरी जमा पूंजी दांव पर लगा दी, उसी ने मेरा भरोसा और भविष्य दोनों मटियामेट कर दिया। मोनालिसा के पिता ने मीडिया को बताया केरलम में क्या हुआ… फिल्म के लिए बुलाया, बाद में प्रोजेक्ट रद्द मोनालिसा के पिता जय सिंह ने बताया कि वे पहले फरमान से मिले थे। उस समय फरमान ने मोनालिसा के साथ फिल्म बनाने की बात कहकर उन्हें बुलाया था। फिल्म साइन करने की चर्चा भी हुई, लेकिन बाद में वह प्रोजेक्ट रद्द हो गया। इसके बाद काफी समय तक कोई संपर्क नहीं रहा। 20-25 दिनों से फोन पर बातचीत हो रही थी। फरमान कहता था कि मोनालिसा को कोई ठीक से सिखाता नहीं है, उसे और ट्रेनिंग की जरूरत है। पुलिस स्टेशन के बाहर घंटों बैठाया पिता के मुताबिक, जब वे केरलम पहुंचे तो उन्हें पुलिस स्टेशन के अंदर नहीं जाने दिया गया। करीब ढाई-तीन घंटे तक वे सड़क पर ही बैठे रहे। बाद में जब थोड़ी देर के लिए मोनालिसा से बात हुई तो उसने कहा कि वह डांस और एक्टिंग सीखना चाहती है। गांव वापस नहीं जाना चाहती। शादी की बात से किया इनकार मोनालिसा और फरमान ने आरोप लगाया है कि पिता मोनालिसा की शादी बुआ के लड़के से करना चाहते थे। इस सवाल पर जय सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी बेटी की शादी की बात नहीं की, क्योंकि उसकी उम्र भी अभी कम है। उनका आरोप है कि चार दिन में प्यार होना संभव नहीं है, उन्हें लगता है कि मोनालिसा को किसी तरह फंसाया गया है। मीडिया से बेटी के लिए अपील मीडिया के माध्यम से उन्होंने बेटी से घर लौटने की अपील की। उनका कहना है कि अगर किसी के बहकावे में आकर कोई गलती हुई है तो समाज से माफी मांग ले। वे सिर्फ अपनी बेटी को सुरक्षित वापस देखना चाहते हैं। सरकार भी इसमें मदद करेगी। …………… यह खबर भी पढ़ें महाकुंभ वायरल गर्ल बोली- शादी न होती तो सुसाइड कर लेती महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर (मप्र) की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। जहां एक ओर फिल्म डायरेक्टर ने इसे बड़ी साजिश बताया है तो वहीं गुरुवार को कपल ने तिरुवनंतपुरम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी जान को खतरा बताया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    How the Tikkiwala’s feeling the heat Of US-Iran war
    Next Article
    Rs 4L cr mobility blueprint for Hyd: Metro, roads and BRTS expansion planned

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment