Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मणिशंकर अय्यर बोले-राहुल इंडी अलायंस का नेतृत्व छोड़ें:ममता बनर्जी गठबंधन की लीडर, उमर अबदुल्ला बोले- उन्होंने बीजेपी से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी

    20 hours ago

    कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने रविवार को कोलकाता में कहा कि ममता दीदी के बिना, INDIA गठबंधन का 'I', 'N', 'D', 'I', 'A' खत्म हो जाएगा। क्योंकि ममता बनर्जी इस गठबंधन की लीडर हैं। उनके साथ, दो-चार और लोग हैं जो यह जगह पा सकते हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को गठबंधन का नेतृत्व करने की बजाय छोटी पार्टियों को मौका देना चाहिए। फिर चाहे वह स्टालिन हों, ममता दीदी हों, अखिलेश हों, तेजस्वी हों, या कोई और राहुल गांधी को इन लोगों को जिम्मेदारी देनी चाहिए। वहीं, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक सावल के जवाब में कहा कि कोई यह नहीं कह सकता कि अय्यर को अपनी राय देने का हक नहीं है। लेकिन, जब फैसला होगा, तो वह INDIA ब्लॉक लेगा और सभी दल इस पर चर्चा करेंगे। लीडरशिप के मुद्दे पर पहले INDIA ब्लॉक के अंदर ही चर्चा होनी चाहिए, लेकिन राहुल गांधी ने BJP और सरकार से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अय्यर बोले- मैं ममता का राइट हैंडमैन था मणिशंकर अय्यर ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के CM ममता बनर्जी का समर्थन करने पर कहा, 'मैं खुद TMC में ममता दी का पहला नेशनल सेक्रेटरी था। मैं दिसंबर 1997 के आखिर में यहां पार्टी में शामिल हुआ था। लेकिन तीन हफ्ते के अंदर ही मुझे एहसास हो गया कि यह पार्टी बंगालियों की है और मैं बंगाली नहीं हूं। तो फिर मैं वहां क्या करता? इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी, लेकिन तीन हफ्ते तक मैं ममता दी का राइट-हैंड मैन था जब उन्होंने यह पार्टी बनाई।' अय्यर का 6 दिनों में राहुल के खिलाफ दूसरा बयान... 16 फरवरी: अय्यर बोले- मैं गांधियन-राजीवियन हूं, राहुलियन नहीं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि वह गांधियन, नेहरूवियन और राजीवियन हैं, लेकिन ‘राहुलियन’ नहीं हैं। मणिशंकर ने अपने पुराने बयान पर विवाद को स्पष्ट करते हुए कहा- राहुल गांधी मुझसे करीब 30 साल छोटे हैं। मुझे उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला। इसलिए मैं खुद को राहुलवादी कैसे कह सकता हूं? अय्यर की ये टिप्पणियां कांग्रेस के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच आई हैं। विवाद की शुरुआत 16 फरवरी को हुई जब उन्होंने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि INDIA ब्लॉक को मजबूत करने के लिए एमके स्टालिन सबसे सही नेता हैं, जबकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… मणिशंकर बोले- राजीव 2 बार फेल होने के बावजूद पीएम बने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शिक्षा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'आश्चर्य है इतने कमजोर एजुकेशन रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बनाया गया।' पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump 15% Tariff On Imports: How It Impacts India’s Exports And The US-India Trade Deal
    Next Article
    Holi 2026: 7 Natural Ways To Remove Stubborn Holi Colours Without Damaging Your Skin

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment