Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मन की बात- PM मोदी के देश को तीन मंत्र:टेक्नोलॉजी अपनाएं, ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें; साइबर क्राइम से सतर्क रहें

    1 day ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड में देश को तीम मंत्र दिए। उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। उन्होंने कहा कि समिट में मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई। AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया। भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है। पीएम ने कहा- AI समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने रमजान और होली को कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, होली का भी त्योहार आ रहा है। आप सभी को शुभकामनाएं। ये त्योहार खुशी के साथ अपने परिवार के साथ मनाएं। टी20 वर्ल्ड कप कहा- कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी पीएम ने कहा- टी20 वर्ल्ड कप में कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वे दूसरे देश से इसलिए खेल रहे होते हैं क्योकि उनका परिवार वहां बस चुका है। मोदी ने बताया कि कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था। ये कनाडा के साथ-साथ भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर 16-18 के लिए भी खेल चुके हैं। ओमान, इटली, यूएई की भी टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। पीएम बोले- देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत पीएम बोले- केरल में 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत हो गई। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। माता-पिता ने आलीन के अंग दान का फैसला लिया। आलीन का नाम सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में जुड़ गया है। देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत है। पीएम ने कहा कि दिल्ली की लक्ष्मी देवी ने केदारनाथ की यात्री हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद की। उन्हें एक डोनर का हार्ट मिला, इससे लक्ष्मी की जिंदगी बदल गई। ऐसे ही राजस्थान के सीकर के रामदेव को किडनी ट्रांसप्लांट कराया, आज वे स्पोर्ट्स में हैं। पीएम ने डिजिटल अरेस्ट अवेयरनेस पर भी बात की पीएम ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट को लेकर समाज में जागरूकता तो आई, लेकिन अभी भी बहुत अवेयरनेस की जरूरत है। कई बार लोगों से ठगी हो जाती है। कोई फोन कर बोलता है कि ‘मैं बड़ा अधिकारी हूं, डिटेल शेयर कीजिए’ लोग इसमें फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी को बैंक से KYC, री-KYC के मैसेज आते हैं। आज कल पेंशन, सब्सिटी, बीमा, यूपीआई सब कुछ बैंक खाते से जुड़ा है। इसलिए बैंक बीच-बीच में KYC करते रहते हैं, री-KYC करते रहते हैं। लेकिन हमें धोखेबाजों से बचकर रहना है। ‘23 फरवरी को राजाजी उत्सव मनाया जाएगा’ पीएम मोदी ने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतिकों को पीछे छोड़ रहा है। इस दिशा में हमारे राष्ट्रपति भवन में राजाजी उत्सव 23 फरवरी बनाया जाएगा। सी राजागोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। उन्होंने सत्ता को पद की तरह नहीं, सेवा की तरह देखा। उन्होंने बताया कि उनका जीवन हमें प्रेरित करता है। दुर्भाग्य से राष्ट्रपति भवन में ब्रीटिश शासकों की प्रतिमाएं लगी रहीं। अब उनकी जगह राजाजी की प्रतिमा लगाई जाएगी। ये प्रदर्नशी 24 फरवरी से 1 मार्च से लगेगी। पीएम ने और क्या कहा… 'मन की बात' के पिछले 5 एपिसोड... 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें… 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें… 127वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड में पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात में GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की थी। पूरी खबर पढ़ें... 126वां एपिसोड: पीएम ने कहा- आज लता मंगेशकर की जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रूचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली:इसमें भारत पर 18% टैरिफ लगना था, अब ट्रम्प ने खुद ही ग्लोबल टैरिफ 15% किया
    Next Article
    पुलिस चौकी में ASI-होमगार्ड जवान की गोली लगने से मौत:गुरदासपुर में कुर्सी-रजाई के भीतर मिली लाशें, PAK बॉर्डर के पास वारदात से BSF भी अलर्ट

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment