Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मन की बात का 131वां एपिसोड:PM मोदी बोले- AI समिट में दुनिया के लोग जुटे; देश को ऑर्गन डोनेशन जरूरत

    19 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 131वें एपिसोड में AI समिट, टी20 वर्ल्ड कप और ऑर्गन डोनेशन की बात की। पीएम ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज यहां जुटे। पीएम ने कहा कि दुनिया में AI कैसे काम करेगा, इसके लिए दुनिया के लोग जुटे। इसमें मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई। समिट में 2 प्रोडक्ट्स में सभी को बहुत प्रभावित किया। अमूल के प्रोडक्टर ने बताया कि कैसे जानवरों की हेल्थ में मदद करेगा। दूसरा प्रोडक्ट हमारी संस्कृति से जुड़ा था। मोदी ने कहा कि कैसे AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। एग्जीविशन के दौरान सुश्रुत संहिता का डिस्प्ले किया गया। इसे पढ़ने लायक टेक्स्ट में बदला गया। AI अवतार इसे पढ़ता नजर आया। भारतीय और विदेशी भाषाओं में इसे बदला जा सकता है। साल 2026 का पीएम का ये दूसरा एपिसोड भी है। पीएम ने कहा कि भारत ने अपने 3 मॉडल भी पेश किए। ये एआई की सबसे बड़ी समिट रही है। मैं इसकी सभी को बधाई देता हूं। पीएम बोले- टी20 वर्ल्ड कप में कई देशों में भारतीय मूल के खिलाड़ी पीएम मोदी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के मैच आप देखते होंगे। कई बार आंखे खास खिलाड़ी पर टिक जाती हैं। जर्सी किसी और देश की है लेकिन खुशी होती है कि वो अपने देश का है। क्योंकि वो खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है। वो दूसरे देश से इसलिए खेल रहा होता है क्योकि उसका परिवार वहां बस चुका है। उन्होंने आगे कहा- कनाडा टीम के कप्तान का जन्म गुरदासपुर में हुआ था। ये कनाडा के साथ-साथ भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात अंडर 16-18 के लिए भी खेल चुके हैं। ऐसे ही कई नाम हैं। ओमान की टीम में ऐसे कई नाम हैं। जो भारत में खेल चुके हैं। ये खिलाड़ी ओमान क्रिकेट की मजबूत कड़ी हैं। इटली, यूएई की भी टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। पीएम बोले कि ये खिलाड़ी भारत के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। भारतीय जहां भी जाते हैं वे अपनी धरती से जुड़े रहते हैं। देश को ऑर्गन डोनेशन की जरूरत पीएम ने कहा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा दुख हो ही नहीं सकता। केरल में 10 महीने की बच्ची आलीन की मौत हो गई। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे उसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। पीएम बताया कि इन माता-पिता ने आलीन के अंग दान का फैसला लिया। इससे पता चलता है कि उनका व्यक्तित्व कितना बड़ा है। उनमें दूसरों की मदद का भाव भरा था। वे चाहते थे कि किसी परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े। आलीन का नाम सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनेशन की लिस्ट में जुड़ गया है। देश में ऑर्गन डोनेशन की जरूरत है। मोदी ने बताया कि दिल्ली की लक्ष्मी देवी ने केदारनाथ की यात्री हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद की। उन्हें एक डोनर का हार्ट मिला, इससे लक्ष्मी की जिंदगी बदल गई। राजस्थान के सीकर के रामदेव को किडनी ट्रांसप्लांट कराया, आज वे स्पोर्ट्स में हैं। किसी एक की नेक पहल, न जाने कितने लोगों की जिंदगी बदल सकती है। मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जिन्होंने ये नेक काम किए हैं। पीएम बोले- 23 फरवरी को राजाजी उत्सव मनाया जाएगा पीएम मोदी ने कहा कि आज देश गुलामी के प्रतिकों को पीछे छोड़ रहा है। इस दिशा में हमारे राष्ट्रपति भवन में राजाजी उत्सव 23 फरवरी बनाया जाएगा। सी राजागोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। उन्होंने सत्ता को पद की तरह नहीं, सेवा की तरह देखा। उन्होंने बताया कि उनका जीवन हमें प्रेरित करता है। दुर्भाग्य से राष्ट्रपति भवन में ब्रीटिश शासकों की प्रतिमाएं लगी रहीं। अब उनकी जगह राजाजी की प्रतिमा लगाई जाएगी। ये प्रदर्नशी 24 फरवरी से 1 मार्च से लगेगी। पीएम ने डिजिटल अरेस्ट पर भी बात की पीएम ने कहा कि मैंने डिजिटल अरेस्ट पर बहुत बात की है। समाज में इसको लेकर जागरूकता तो आई, लेकिन अभी भी बहुत जरूरत है। कई बार लोगों से ठगी हो जाती है। कारोबारियों से धोखाधड़ी हो जाती है। कोई फोन करता है..मैं बड़ा अधिकारी हूं, डिटेल शेयर कीजिए लोग इसमें फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी KYC को जानते होंगे। जब भी बैंक से KYC, री-KYC के मैसेज आते हैं। आज कर पेंशन, सब्सिटी, बीमा, यूपीआई सब कुछ बैंक खाते से जुड़ा है। इसलिए बैंक बीच-बीच में KYC करते रहते हैं, री-KYC करते रहें हैं। लेकिन हमें धोखेबाजों से बचकर रहना है। पीएम ने सलाह देते हुए कहा कि बैंक के अधिकारिक एप, अधिकारिक मीडियम, या बैंक जाकर ही KYC कराएं। अपने पासवर्ड को लगातार बदलते रहें। निजी जानकारी अधिकारिक व्यक्ति को ही दें। RBI ने वित्तिय सारक्षरता का अभियान किया था, जो पूरे साल जारी रहेगा। सशक्त नागरिक से ही मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनता है। जवनरी में हुआ था पिछला एपिसोड मन की बात का आखिरी एपिसोड 25 जनवरी को प्रसारित हुआ था। पीएम ने सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 की तस्वीरें शेयर करने के ट्रेंड पर बात की थी। उन्होंने अपनी सरकार के काम पर बात करते हुए कहा कि भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्टअप लीक से हटके हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि मैं अपने उन सभी युवा साथियों को सैल्यूट करता हूं, जो किसी न किसी स्टार्टअप से जुड़े हैं या नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। पीएम ने भारतीय प्रडोक्ट्स को लेकर कहा कि हम सभी का एक ही मंत्र हो क्वालिटी क्वालिटी और क्वालिटी। इंडियन प्रोडक्ट का मतलब बन जाए क्वालिटी। हम संकल्प लें कि क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। 'मन की बात' के पिछले 5 एपिसोड... 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। मैं अपील करता हूं कि अपने मन से दवाओं का सेवन करने से बचें। पूरी खबर पढ़ें… 128वां एपिसोड: पीएम ने कहा- भारतीय खेलों के लिए यह महीना (नवंबर 2025) शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा, बॉक्सिंग कप में भी 20 मेडल पाए। पूरी खबर पढ़ें… 127वां एपिसोड: पीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के रेडियो शो मन की बात के 127वां एपिसोड में पीएम ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और लोगों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की। पीएम मोदी ने मन की बात में GST बचत उत्सव, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, रन फॉर यूनिटी जैसे विषयों पर बात की थी। पूरी खबर पढ़ें... 126वां एपिसोड: पीएम ने कहा- आज लता मंगेशकर की जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रूचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वो सब कुछ है जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Mohd Amir defends Abhishek ‘slogger’ jibe, repeats India won’t reach semis
    Next Article
    ISRO Opens YUVIKA 2026 Applications: Check Criteria, Dates And Programme Details

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment