Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ममता बोलीं- भाजपा जानती है बंगाल में हार होगी:इसलिए राष्ट्रपति शासन जैसा माहौल बनाया; असम CM हिमंता ने नॉमिनेशन भरा, गुवाहाटी में रोड-शो किया

    19 hours ago

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव के बाद केंद्र सरकार NRC और जनगणना के नाम पर लोगों की नागरिकता छीनने की योजना बना रही है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार ममता ने कहा कि केंद्र और चुनाव आयोग मिलकर निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन (डिलिमिटेशन) की योजना बना रहे हैं, ताकि अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाया जा सके। ममता ने आरोप लगाया कि राज्य में अनौपचारिक रूप से राष्ट्रपति शासन जैसा माहौल बना दिया गया है, क्योंकि भाजपा को पता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी हार होने वाली है। इधर, तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के समर्थन में 18 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में ममता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शामिल हैं। असम CM हिमंता ने नॉमिनेशन भरा, गुवाहाटी में रोड-शो किया वहीं असम में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जालुकबारी सीट से नॉमिनेशन दाखिल किया। वे छठी बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नॉमिनेशन से पहले उन्होंने रोड शो भी किया। इस दौरान उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा और बेटे नंदिल बिस्वा सरमा साथ मौजूद रहे। बीजेपी ने असम चुनाव के लिए गुरुवार को 88 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने कांग्रेस से आए प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा को भी टिकट दिया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rupee sinks 82 paise to all-time low of 93.71 vs US dollar as crude oil surge, FII outflows rattle sentiment
    Next Article
    'Panchayat' Season 5 confirmed for 2026: Release date, cast, plot revealed

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment