Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मलेशिया में जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाएंगे मोदी:10वें CEO फोरम में शामिल होंगे, 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर पहुंचे

    3 weeks ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। वे आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। पीएम मोदी इस दौरे में भगोड़े जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठाएंगे, जो भारत में वान्टेंड है और फिलहाल मलेशिया में रह रहा है। पीएम मोदी आज भारत-मलेशिया के 10वें CEO फोरम में भी हिस्सा लेंगे। इस फोरम में दोनों देशों के बड़े उद्योगपति और कारोबारी शामिल होंगे। यहां व्यापार, निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी और एनर्जी जैसे सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को आठ साल बाद मलेशिया पहुंचे हैं। इससे पहले वे साल 2018 में मलेशिया गए थे। PM मोदी बोले- भारतीय मूल के लोग भारत-मलेशिया को जोड़ते हैं पीएम मोदी ने कल कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मलेशिया में मिला अपनापन भारत-मलेशिया के मजबूत रिश्तों को दिखाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का आभार जताया, जो खुद एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आए और अपनी कार से उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाए। पीएम मोदी ने 800 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति की तारीफ की और कहा कि मलेशिया में रहने वाला भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक मजबूत ब्रिज है। उन्होंने कहा कि खाना, भाषा, फिल्में और संगीत भारत और मलेशिया को दिल से जोड़ते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-मलेशिया संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और जल्द ही भारत का UPI सिस्टम मलेशिया में शुरू होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत अपने प्रवासी भारतीयों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में उनकी अहम भूमिका है। ASEAN के लिहाज से अहम है यह दौरा मलेशिया ASEAN का एक अहम सदस्य देश है और ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-ASEAN संबंधों को नई ताकत दे सकती है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में ASEAN हमेशा से केंद्रीय भूमिका में रहा है और मलेशिया इस ग्रुप में भारत का एक भरोसेमंद साझेदार है। खास बात यह है कि भारत इस समय ASEAN के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (AITIGA) को अपडेट करने की कोशिश कर रहा है। मौजूदा समझौते को लेकर भारत को लंबे समय से यह शिकायत रही है कि इससे व्यापार घाटा बढ़ा है और भारतीय कंपनियों को बराबर का फायदा नहीं मिल पा रहा। भारत का आसियान के साथ व्यापार घाटा 2022-23 में यह लगभग 43 अरब डॉलर तक पहुंच गया। ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा AITIGA को ज्यादा बैलेंस और आधुनिक बनाने के लिए ASEAN देशों का समर्थन जुटाने में मदद कर सकता है। मलेशिया में 29 लाख भारतीय रहते हैं इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। मलेशिया में लगभग 29 लाख भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जो दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और मलेशिया के रिश्ते बहुत पुराने हैं और इतिहास, संस्कृति और सभ्यता से जुड़े हुए हैं। मलेशिया में रहने वाले भारतीयों का इतिहास भी काफी पुराना है और उन्होंने भारत के आजादी के आंदोलन में भी भूमिका निभाई थी। विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि भारत और मलेशिया आपसी व्यापार को बैलेंस करने और लंबे समय तक आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए भारत-मलेशिया ‘कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन एग्रीमेंट’ की समीक्षा की जा रही है। भारत-मलेशिया के रिश्तों में जाकिर नाइक की वजह से तनाव जाकिर नाइक भारत और मलेशिया के रिश्तों में बार-बार तनाव की वजह बनता है। भारत में जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग और कट्टरता फैलाने के केस दर्ज है। गिरफ्तारी के डर से वह 2016 में मलेशिया भाग गया था। जून 2017 में कोर्ट ने नाइक को अपराधी घोषित किया था। उस पर मलेशिया में अल्पसंख्यक हिंदुओं और चीन के लोगों की भावनाएं आहत करने का भी आरोप है। भारत चाहता है कि मलेशिया उन्हें भारत को सौंपे, ताकि कानून के मुताबिक उन पर मुकदमा चलाया जा सके। हालांकि उसे मलेशिया में स्थायी निवास (परमानेंट रेजीडेंसी) मिली हुई है। -------------- यह खबर भी पढ़ें… मलेशिया पहुंचे मोदी को रिसीव करने पहुंचे PM इब्राहिम:प्रधानमंत्री बोले- ये उनका भारतीयों के लिए प्रेम, यहां जल्द UPI लॉन्च करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 8 साल बाद दो दिन के मलेशिया दौरे पर पहुंचे। उन्हें मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर अपनी कार से रिसीव किया। इसके बाद पीएम मोदी कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Mamitha Baiju REACTS to 'Naalai Naalai' trolls
    Next Article
    Daily Horoscope: Today's astrological predictions for February 8, 2026

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment