Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग समेत शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन शुरू:महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ मंदिर में लगातार 44 घंटे खुले रहेंगे

    13 hours ago

    देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खुल गए। यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे वर्ष में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 3 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जा सकेगा। वही, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लग गई। झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ। यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा की गई। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा। उसी दिन शाम में भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। देशभर में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के बारे में जानने कि लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं….
    Click here to Read More
    Previous Article
    Maha Shivratri 2026 Live Updates: Date, Time, Mantra, History, Puja Vidhi and Significance
    Next Article
    PM Modi Receives Invite For Tarique Rahman's Oath Ceremony On February 17

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment