Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराष्ट्र में गोरक्षकों ने ट्रक हेल्पर को गोबर खिलाया:ड्राइवर पर हमला किया, दो गिरफ्तार; मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर भैंसों से भरी गाड़ी को रोका था

    2 days ago

    महाराष्ट्र के पुणे में मुंबई बेंगलुरु हाइवे पर एक ट्रक के समुदाय विशेष हेल्पर को गो रक्षकों ने गोबर खाने के लिए मजबूर किया। साथ ही गोरक्षकों ने ट्रक के ड्राइवर पर भी हमला किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना पिछले हफ्ते 6 मार्च की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन आरोपियों ने कथित तौर पर ट्रक ड्राइवर और उसके हेल्पर पर हमला किया, यह आरोप लगाते हुए कि वे नकली कागजों पर भैंसों को ले जा रहे थे। मामले में तीन आरोपी शामिल पुलिस ने कहा कि तीन गोरक्षकों बिपाशा उर्फ ​​आकाश मणिकम, हेमंत गायकवाड़, और विराज सोले ने 6 मार्च की सुबह मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर अंबेगांव के पास भैंसों से भरे एक ट्रक को रोका। उन्होंने कहा कि तीनों ने आरोप लगाया कि वे नकली कागजो पर भैंसों को ले जा रहे थे। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और हेल्पर के साथ मारपीट की। हेल्पर ने गोबर खिलाए जाने की जानकारी पहले नहीं दी थी पुणे जिले के अंबेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, हमने शुरू में तीन गौरक्षकों के खिलाफ एक नॉन-कॉग्निजेबल (NC) अपराध दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने दावा किया कि उसके और उसके असिस्टेंट के साथ मारपीट की गई थी। बाद में, एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया जिसमें तीनों आरोपी असिस्टेंट को गाय का गोबर खाने के लिए मजबूर करते और उसके और उसके धर्म के खिलाफ अपमानजनक बातें करते हुए देखे गए। अधिकारी ने कहा, जब हमने ट्रक हेल्पर से पूछा कि जब NC दर्ज किया गया था तो उसने पुलिस को इस घटना के बारे में क्यों नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक हेल्पर ने कहा कि वह डर गया था। बाद में, वीडियो और हेल्पर के बयान के आधार पर, पुलिस ने मणिकम, सोले और गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत FIR दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि हमने अब तक मणिकम और गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की जांच चल रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    तिलक ने हाथ में वर्ल्डकप ट्रॉफी लेकर ब्रश किया:सूर्या का 500 साल पुरानी बावड़ी में फोटोशूट, सिराज ने 7 नंबर की जर्सी पर लिखा-BELIEVE
    Next Article
    Mallikarjun Kharge Flags Middle-East War Impact, Seeks Clarity On India's Energy Security Strategy

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment