Search

    Language Settings
    Select Website Language

    महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार, महिला को पार्वती बताता था; अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने FIR की हिम्मत जुटाई

    9 hours ago

    महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्वयंभू ‘गॉडमैन’ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की 35 वर्षीय महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में नासिक में एक अन्य स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी की पहचान 40 साल के हृषिकेश वैद्य के रूप में हुई है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने इसी तरह के तरीके से कई अन्य महिलाओं को भी फंसाकर उनका यौन शोषण किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। हालांकि, आरोपी ने सोशल मीडिया पर आरोपों से इनकार करते हुए इसे झूठा मामला बताया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की आरोपी से 2023 में फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। उसी साल दिसंबर में आरोपी पुणे आया और उसने महिला को यह कहकर बहलाया कि वह महादेव का अवतार है और महिला उसकी पार्वती है। FIR के अनुसार, आरोपी महिला को पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे सुन्न करने वाला पदार्थ दिया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने महिला की बिना जानकारी के तस्वीरें भी लीं। बाद में आरोपी ने इन्हीं तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मई 2025 में आरोपी ने उसे पालघर के वसई के एक होटल में बुलाकर फिर से यौन शोषण करने की कोशिश की। वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक हीरालाल जाधव ने बताया कि नासिक के मामले से प्रेरित होकर महिला सामने आई। चूंकि मुख्य घटना पुणे में हुई थी, इसलिए माणिकपुर पुलिस ने पहले ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज की और बाद में जांच को पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया। जीरो एफआईआर वह होती है, जिसे किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा सकता है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो। पुणे पुलिस के डीसीपी (क्राइम) निखिल पिंगले ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; प्रयागराज से मुंडन कराकर लौट रहे थे
    Next Article
    Melania Trump Brought A $25,000 Humanoid Robot To The White House: Here's What It Can Do

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment