Search

    Language Settings
    Select Website Language

    महाराष्ट्र में एक और बाबा पर रेप केस:खुद को शिव अवतार बताकर शोषण किया; पीड़ित ने अशोक खरात की गिरफ्तारी से हिम्मत जुटाकर FIR कराई

    9 hours ago

    महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक स्वयंभू बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर पुणे की 35 साल की महिला के साथ कई बार रेप किया। आरोपी की पहचान 40 साल के हृषिकेश वैद्य के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में नासिक में एक अन्य स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। नासिक पुलिस ने 18 मार्च को 67 साल के ज्योतिषी अशोक खरात को 35 साल की महिला से बार-बार रेप करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। उसके संपर्क में कई बड़े नेता भी थे। पीड़ित का दावा- आरोपी ने कई महिलाओं से रेप किया महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई अन्य महिलाओं को भी फंसाकर उनका यौन शोषण किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। हालांकि, आरोपी ने सोशल मीडिया पर आरोपों से इनकार करते हुए इसे झूठा मामला बताया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की आरोपी से 2023 में फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ था। उसी साल दिसंबर में आरोपी पुणे आया। FIR के अनुसार, उसने महिला को यह कहकर बहलाया कि वह महादेव का अवतार है और महिला उसकी पार्वती है। आरोपी महिला को पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां उसने उसे बेहोश करके उसके साथ रेप किया। अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि बाबा ने महिला की बिना जानकारी के अश्लील तस्वीरें भी लीं। बाद में इन्हीं तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मई 2025 में आरोपी ने उसे पालघर के वसई के एक होटल में बुलाकर फिर से रेप करने की कोशिश की। वसई के माणिकपुर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर हीरालाल जाधव ने बताया कि महिला नासिक के मामले से प्रेरित होकर सामने आई। चूंकि मुख्य घटना पुणे में हुई थी, इसलिए माणिकपुर पुलिस ने पहले जीरो FIR दर्ज की और बाद में जांच को पुणे के हडपसर पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया। जीरो FIR वह होती है, जिसे किसी भी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा सकता है, चाहे अपराध कहीं भी हुआ हो। पुणे पुलिस के डीसीपी (क्राइम) निखिल पिंगले ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। ------------------------------ ये खबरें भी पढ़ें… महाराष्ट्र- गिरफ्तार बाबा पर 5 नरबलि की आशंका:महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, 10 साल में 1500 करोड़ का साम्राज्य बनाया महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ‘कैप्टन’ और ‘कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट’ बताने वाला अशोक खरात यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और ठगी के आरोपों में जांच के दायरे में है। जांच में उसके नेटवर्क, संपत्तियों और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस को 5 नरबलि के संकेत मिले हैं, जिनकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा: विपक्ष का आरोपी से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप, दावा- अनुष्ठान में तीसरी उंगली काटी महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Espions, Mossad, francs-maçons: comment 2 membres de la DGSE ont basculé dans un projet d'assassinat
    Next Article
    Ukraine signed a defense cooperation agreement with Saudi Arabia, Zelensky says.

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment