Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराष्ट्र का ढोंगी बाबा- 5 नरबलि की आशंका:महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था, 10 साल में 1500 करोड़ का साम्राज्य बनाया

    8 hours ago

    महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ‘कैप्टन’ और ‘कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट’ बताने वाले अशोक खरात के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में उसके नेटवर्क, संपत्तियों और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन सामने आए हैं। पुलिस को 5 नरबलि के संकेत मिले हैं, जिनकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। SIT की छापेमारी में 100 से ज्यादा संदिग्ध वीडियो, 8 लाख रुपए नकद, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। पिस्तौल की 5 गोलियां गायब हैं, जिससे नरबलि की आशंका और गहरी हुई है। अब तक उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अंधश्रद्धा विरोधी कानून के तहत 8 केस दर्ज हो चुके हैं। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था आरोप है कि खरात ‘शुद्धिकरण’ और तांत्रिक उपायों के नाम पर महिलाओं को फंसाता था। वह बीमारी, पारिवारिक विवाद या संतान की चाह रखने वालों को निशाना बनाता था। स्पाय कैम से वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था। SIT ने उसके पूर्व ऑफिस सहायक नीरज जाधव को हिरासत में लिया है। वह लैपटॉप से CCTV फुटेज एक्सेस कर अश्लील क्लिप बनाता था। पुलिस ने दो लैपटॉप और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त किए हैं। वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पीड़ितों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है। 154 देशों की यात्रा का दावा, 15 बार तुर्किए गया खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। वह दावा करता था कि 154 देशों की यात्रा कर चुका है और 12 विदेशी भाषाएं जानता है। पिछले 5 साल में वह 15 बार तुर्किए गया। 1500 करोड़ का साम्राज्य, ₹9 लाख किलो का का ‘चमत्कारी शहद’ खरात ने 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपए का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह ‘एल्विश हनी’ नाम से शहद बेचता था, जिसे तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया बताता था। दावा करता था कि इससे यौन शक्ति बढ़ती है। इसकी कीमत 9 लाख रुपए प्रति किलो तक रखी जाती थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इससे काला धन सफेद किया गया। पांच शहरों में फैला नेटवर्क, 3.5 एकड़ में कंट्रोल रुम राजनीति और प्रशासन तक पहुंच, मंत्री पर 'अघोरी पूजा' कराने का आरोप खरात के नेताओं और अफसरों से संबंध सामने आने के बाद मामला राजनीतिक हो गया है। प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे पाटिल का तबादला कर दिया। उनकी पत्नी और खरात परिवार के बीच जमीन साझेदारी सामने आई। रियल एस्टेट और बिजनेस कनेक्शन की जांच हो रही है वहीं, कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने सीएम बनने के लिए ‘अघोरी पूजा’ करवाई थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। एक फोटो में वह खरात की ‘पादुका पूजन’ करते दिखीं थीं। इधर मंगलवार को नासिक कोर्ट में पेशी के दौरान भीड़ ने पुलिस वैन पर पथराव किया। कोर्ट ने खरात की पुलिस कस्टडी 29 मार्च तक बढ़ा दी है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र ज्योतिषी रेप केस में महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा: विपक्ष का आरोपी से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप, दावा- अनुष्ठान में तीसरी उंगली काटी महाराष्ट्र में रेप के आरोपी ज्योतिषी अशोक खरात मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल, शिवसेना (UBT) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाई। दावा किया कि महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने तांत्रिक अनुष्ठान के लिए तीसरी उंगली काट ली थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Maharashtra Panel Seeks 5-Day Jail For Youth Over Fake News Against NCP MLA
    Next Article
    राहुल बोले- केरल में बीजेपी-LDF पार्टनर, दोनों की नीतियां एक:चुनाव आयोग ने असम में 9 से 29 अप्रैल तक एग्जिट पोल पर रोक लगाई

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment