Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में वोटिंग जारी:सोशल मीडिया पर दावा- केमिकल से उंगली पर लगने वाली इंक मिट रही; चुनाव आयोग का जांच का आदेश

    1 day ago

    महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में सुबह 7:30 बजे से वोटिंग जारी है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी। दोपहर 1:30 बजे तक 29.96% वोटिंग हो चुकी है। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(MNS) चीफ राज ठाकरे ने दावा किया कि उंगलियों पर लगी स्याही को केमिकल से मिटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। स्याही मिटाए जाने के दावों पर BMC ने एक बयान में कहा कि ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। राज्य चुनाव आयोग ने कहा- वायरल वीडियो की जांच की जाएगी। अगर स्याही मिटाकर कोई दोबारा वोट करने आता है तो उस पर सख्त एक्शन लेंगे। उधर, कई वोटर्स पोलिंग बूथ बदलने से परेशान हुए। महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक, शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चुतर्वेदी के भी पोलिंग बूथ बदल गए। उन्होंने लोगों से पोलिंग बूथ चेक करके वोट करने आने की अपील की। कुछ जगहों पर EVM में खराबी की भी शिकायत सामने आई। वहीं, वोटिंग शुरू होते ही पोलिंग बूथ्स के बाहर लोगों की लाइन लग गई। महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, RSS चीफ मोहन भागवत, सचिन तेंदुलकर और कई बॉलीवुड स्टार्स ने वोट डाला। सबसे अहम BMC चुनाव इन चुनावों में सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) है जहां 2017 के बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है। BMC में सीटों का बंटवारा, बीजेपी-शिंदे साथ; कांग्रेस अलग लड़ रही बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ेगी। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    U19 World Cup: USA U19 bowled out for 107, Sooryavanshi takes last wicket
    Next Article
    'वक्त बुरा हो या अच्छा, एक दिन बदलता जरूर है':तारा सुतारिया से ब्रेकअप के दावों के बीच वीर पहाड़िया ने लिखा क्रिप्टिक कैप्शन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment