Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में वोटिंग जारी:मुंबई में 9 साल बाद चुनाव, राज-उद्धव साथ, भाजपा से टक्कर; पुणे में NCP अकेले लड़ रही

    13 hours ago

    महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7:30 बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम 5:30 बजे तक चलेगा। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आएगा। सबसे अहम बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) है जहां 9 साल बाद 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा जरूरी है। बीएमसी की 227 सीटों में से 32 सीटों पर BJP-शिवसेना गठबंधन और शिवसेना (UBT)-महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच सीधा मुकाबला है। यह स्थिति इसलिए बनी है क्योंकि कांग्रेस-बहुजन वंचित अघाड़ी (VBA) गठबंधन ने इन सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। वहीं राज-उद्धव ठाकरे साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। RSS चीफ मोहन भागवत और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सुबह ही वोट डाला। दोनों ने जनता से वोट डालने की अपील की। BMC में सीटों का बंटवारा, बीजेपी-शिंदे साथ; कांग्रेस अलग लड़ रही बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। भाजपा- शिवसेना (शिंदे गुट) में गठबंधन हैं। बीजेपी 137 सीटों पर लड़ रही है वहीं शिंदे की शिवसेना ने 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उधर शिवसेना यूबीटी ने मनसे के साथ अलांयस किया है। यूबीटी जहां 163 सीटों पर लड़ेगी वहीं MNS को 52 सीट मिली हैं। कांग्रेस ने वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) से गठबंधन किया है। कांग्रेस 143 सीटों पर लड़ रही है वहीं वीबीए को 46 सीट दी गईं हैं। एनसीपी ने किसी के साथ हाथ नहीं मिलाया। अजित गुट वाली ये पार्टी 94 सीटों पर लड़ेगी। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में वोटिंग जारी:BMC सबसे अहम, राज-उद्धव साथ, NCP अकेले लड़ रही; मोहन भागवत और अक्षय कुमार ने वोट डाला
    Next Article
    जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड, बंद रहेंगे रास्ते:महल रोड पर दोपहर एक बजे, टोंक रोड पर 4 से 8 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment