Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराष्ट्र- जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी:महायुति ने जिला परिषद की 731 में से 552, पंचायत की 1462 में से 1000+ सीटें जीतीं

    3 weeks ago

    महाराष्ट्र में जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति के चुनावों के सोमवार को रिजल्ट आया। सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। चुनाव आयोग के मुताबिक महायुति ने 731 में से 552 जिला परिषद सीटें और 1462 में से 1000 से अधिक पंचायत समिति सीटें जीतीं हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 225 जिला परिषद सीटें जीतीं। दूसरे नंबर पर महायुति की सहयोग पार्टी NCP रही, जिसे 165 सीटें हासिल हुईं। तीसरे पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना रही, उसे 162 जिला परिषद की सीटें मिलीं। वहीं, विपक्षी महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस ने 55 जिला परिषद सीटों जीतीं। शिवसेना (UBT) ने 43 सीटें और NCP-SCP ने 26 सीटें जीतीं। राज ठाकरे की मनसे को लातूर-रत्नागिरी में एक-एक सीट जीती। दरअसल, महाराष्ट्र की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए 7 फरवरी को चुनाव हुए थे। इसमें 2.08 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग की थी। जिला वार नतीजों में NCP सबसे आगे जिला-वार नतीजों में एनसीपी ने पुणे जिला परिषद में 73 में से 51 सीटों पर जीत दर्ज की। शिवसेना ने रायगढ़ में 59 में से 23 सीटें और रत्नागिरी में 56 में से 41 सीटें जीतकर मजबूत पकड़ बनाई। भाजपा ने सिंधुदुर्ग में 50 में से 27 सीटें जीतते हुए बहुमत हासिल किया। भाजपा सातारा, सोलापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। इन चुनावों में 12 जिला परिषद शामिल थीं, जिनमें रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर हैं। वहीं, 125 पंचायत समितियों में 1,462 सीटों पर भी चुनाव हुए। जिला परिषद चुनावों में कुल 2,624 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, और पंचायत समिति चुनावों में 4,814 उम्मीदवार मैदान में थे। ये चुनाव 5 फरवरी को होने थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके चलते राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक के कारण चुनाव पोस्टपोन हो गए थे। नए शेड्यूल के मुताबिक 7 फरवरी को इसको लेकर वोटिंग हुई थी। पिछले महीने अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का 28 जनवरी को प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया था। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान चली गई। पवार 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया था। उसने 'मेडे' कॉल भी नहीं किया था। पूरी खबर पढ़ें… ------------ ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव- 29 निगमों, 2869 सीटों का रिजल्ट: 25 निगमों पर महायुति का कब्जा महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा और उसके गठबंधन वाली पार्टियों यानी महायुति ने एकतरफा जीत हासिल की है। राज्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक 29 नगर निगमों की सभी 2,869 सीटों का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में BJP ने 1425 सीटें जीतीं हैं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    First mega freight facility for Telangana in Warangal
    Next Article
    Gold-Silver Prices Live Updates: सोने-चांदी ने दिखाई तेजी, पैसा लगाने से पहले जान लें आज के ताजा भाव

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment