Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महिला से रेप करके चौथी मंजिल से फेंका, मौत:आरोपी को अरेस्ट किया, विक्टम से शादी का झांसा देकर रेप करने वाला भी पकड़ा गया

    14 hours ago

    ओडिशा में 23 साल की युवती के साथ रेप करके उसे चौथी मंजिल से फेंक कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने इसी युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। दोनों घटनाएं 22 फरवरी की हैं, 23 फरवरी को युवती का शव मिला था। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पहली घटना- प्रेमी ने शादी के लिए मंदिर बुलाया, रेप किया जगतसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि 22 फरवरी से युवती सुबह 10 बजे घर से लापता थी। वह अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी करने के लिए घर से निकली थी। उसके प्रेमी सोमनाथ ओझा ने शादी का झूठा वादा करके उसे मंदिर बुलाया, लेकिन बाद में एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसने युवती को राहामा बस स्टैंड पर लावारिस छोड़ दिया। दूसरी घटना- अनजान शख्स ने मदद के नाम पर रूम ले जाकर रेप किया 22 फरवरी को ही बस स्टैंड पर अकेली और परेशान खड़ी युवती को देख झारखंड के धनबाद में रहने वाले शुभम कुमार सिंह ने उसे मदद की पेशकश की। उसने युवती को अपनी बाइक पर बैठाया। एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि शुभम ने उससे कहा कि वह उसे उसके घर तक पहुंचाने में मदद करेगा। वह उसे पारादीप स्थित अपने किराए के कमरे पर ले गया, जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो रेप के बाद उसे को चार मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई, तब दोनों मामले खुले इधर, युवती के घर से गायब होते ही उसके परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। 23 फरवरी को भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आसपास के थानों में भी युवती के डिटेल्स भेजे। 25 फरवरी को पुलिस को पारादीप थाना क्षेत्र में युवती का शव मिलने की जानकारी मिली। जांच में पुलिस को दोनों घटनाओं की जानकारी लगी। 28 फरवरी को पुलिस ने आरोपी सोमनाथ को शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया। और शुभम को रेप, हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में अरेस्ट किया। पुलिस ने बताया, शुभम के मोबाइल फोन से भारी मात्रा में एडल्ट वीडियो कंटेंट बरामद हुए। नवीन पटनायक ने सुरक्षा पर सवाल उठाए वहीं, इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी चीफ नवीन पटनायक ने गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- … और कितनी निर्दोष जानें जाएंगी? नाबालिग लड़कियों से लेकर दिव्यांग युवतियों तक, कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। …………………….. यह खबर भी पढ़ें…. ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद मिले: नोट गिनने की मशीनें लाना पड़ीं, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था ओडिशा विजिलेंस ने 25 फरवरी को कटक सर्किल के डिप्टी डायरेक्ट (माइंस) देबब्रत मोहंती के घर से 4.27 करोड़ रुपए नकद जब्त किए थे। मोहंती को लाइसेंसी कोयला व्यापारी से ₹30 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। आरोप है कि मोहंती कोयला डिपो को बिना रुकावट चलाने और काम आसान करने के बदले रिश्वत ले रहा थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Sriram talks about 'Ikkis' backlash; 'Those objecting...'
    Next Article
    ‘Huge blow to Indian students’: DHS letter shows US reviewing OPT work rules, STEM likely most affected

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment