Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    "मैं पठान, तेरे समाज की चार लड़कियों को चलाता हूं":युवती को पोस्ट नहीं हटाने पर दी धमकी, बाोला- तुम कहते हो हम रेप करते हैं...

    11 hours ago

    छिंदवाड़ा में युवती को हिंदूवादी संगठन के समर्थन करने पर युवती को कॉल कर जान से मारने कि धमकी दी गई। युवकों ने खुद को पठान बताते हुए कहा कि तेरे समाज की चार लड़कियों को चलाता हूं। वो मेरे लिए जहर खाने को तैयार हूं। तुम कहते हो हम रेप करते हैं, तो सुन हां सही में रेप करता हूं। ऑडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन के करीब 1000 लोग देर रात सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। उन्होंने थाने का घेराव कर चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तार सुबह 11 बजे तक नहीं हुई तो छिंदवाड़ा जाम कर देंगे। पुलिस रिकॉर्डिंग के अनुसार चार अज्ञातों की तलाश में जुटी है। वहीं, सूत्रों का कहना है तीन संदिग्धों पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्यों भड़का मामला… तेलंगाना विधायक टी राजा 16 फरवरी को छिंदवाड़ा पहुंचे थे। यहां वे हिंदू गर्जना रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक वर्ग को लेकर विवादित बयान दिया था। मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 23 फरवरी को टी राजा के बयान के विरोध में रैली निकाली थी। उन्होंने टी राजा समेत आयोजन समिति पर केस दर्ज करने की मांग की थी। हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि टी राजा ने आतंकवादियों के लिए यह बात कही थी, तो क्या ये इस प्रकार से विरोध कर आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। मामले में हिंदूवादी संगठन के नेता और ऐतिहासिक रामलीला मंडल के अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने कहा था कि ऐसे ही चला तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। राजपूत के बयान को 22 साल की एक युवती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार सुबह स्टेटस अपडेट किया था। स्टेटस अपडेट होने के बाद करीब 2 बजे लड़की के पास इंस्टा कॉल आया। लड़की अटेंट किया तो उधर से एक के बाद एक तीन से चार युवक अलग-अगल बात करते हुए उसे धमकाने लगे। युवकों ने इंस्टाग्राम कॉल के जरिए युवती पर स्टोरी हटाने का दबाव बनाया। जब युवती ने स्टोरी हटाने से मना किया तो वे गाली-गलौज करने लगे और धमकी तक दे डाली। लड़की ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्हें यहां तक कह दिया कि तू हैं कहां अभी, तेरा घर कहा हैं। लड़की ने कहा- मैं थाने पर मिलूंगी, वहीं आ जाना। इस पर लड़कों ने धमकाया कि तू थाने पर ही आ जा। लड़कों ने खुद पठान बताते हुए कहा कि उस टकले (अरविंद राजपूत) को छोटी बाजार में जाकर बता देना की, उसे भी नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद लड़की ने अपने दोस्तों को पूरा घटनाक्रम बताया। लड़कों ने यह बात राजपूत तक पहुंचाई। रात करीब साढ़े 10 बजे लड़की अपने दोस्त और परिजनों के साथ थाने पहुंची। थाने पर राजपूत भी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ आ गए। संगठन तत्काल आरोपियों गिरफ्तारी की मांग की। धीरे- धीरे लोगों की भीड़ बढ़ी और रात करीब 1 बजे थाने के सामने करीब एक हजार लोग थाने के सामने सड़क पर जमा हो गए। थाने का घेराव कर गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर सीएसपी अजय राणा पहुंचे और उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। रात करीब 2 बजे मामला इस शर्त पर शांत हुआ कि बुधवार सुबह 11 बजे तक यदि आरोपी गिरफ्त में नहीं आए तो छिंदवाड़ा जाम कर देंगे। अब युवती और धमकी देने वालों के बीच बातचीत के अंश… युवक : हमको पठान बोलते हैं छिंदवाड़ा में जब वह (T राजा ) 16 तारीख को आया था तो हमने 15 तारीख को नरेंद्र पटेल ( हिंदू गर्जना रैली के आयोजनकर्ता) को रात में बैठाया और उसको यह भी समझाए थे कि छिंदवाड़ा में गाली गलौज नहीं करना लेकिन उसके बाद भी आखिरी-आखिरी में उसने बोल ही दिया। आदिवासी कमेटी के लोग हमसे मिले उन्होंने हमें बताया जिसके कारण हमने रैली निकाली युवक : अपनी स्टोरी डिलीट करो युवती : डिलीट तो नहीं होगी स्टोरी युवक : डिलीट नहीं होगी ना तो ठीक है हम %#@₹₹%%# उसकी टकला जो भी है छोटी बाजार का उसकी #₹%*@ का दम रखते हैं हम लोग, जो तुम लोग बोलते न हम रेप कर रहे लड़कियों का सही में कर रहे (पीछे से दूसरा लड़का बोला) - मेरे पास चार गर्लफ्रेंड है तेरे समाज की चार और चारों जहर खाती हैं मेरे लिए युवती : इसको समझा दो कि समाज में न जाए नहीं तो में उकसी न तो घर में घुस कर.... इसके बीच अलग दो लड़के पीछे से लगातार गाली देते सुनाई देते हैं युवती : भैया ये गाली दे रहे है मुझे बताओ क्या करना है। युवक : तू स्टोरी डिलीट कर युवती : नहीं वो तो नहीं होंगी, 24 घंटे बाद अपने आप होगी युवक : ठीक है तू बता तू कहां है तेरा घर कहां है युवती : आप जाओ थाने में मिलती हूं। युवक : हां, जा थाने तीन युवकों के नाम सामने आए मामले में जांच जारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी खंगाली जा रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    IRFC में 4% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, फ्लोर प्राइस ₹104 तय:₹5,430 करोड़ जुटाने का लक्ष्य; रिटेल निवेशक कल से बोली लगा सकेंगे
    Next Article
    सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक्री शुरू:पाकिस्तान की जीत-हार तय करेगी सेमीफाइनल-फाइनल का वेन्यू; जगह चेंज होने पर रिफंड होगा पैसा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment