SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    लुधियाना-कपूरथला में बिल्डिंगें गिरीं:मानसा में छत गिरी, चाचा-भतीजे की मौत; 9 जिलों में बाढ़, शाह ने CM-राज्यपाल से बात की

    1 week ago

    पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। इसको लेकर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और CM भगवंत मान से बातचीत की।शाह ने आश्वासन दिया कि बाढ़ से निपटने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। मानसा में देर रात कच्चे मकान की छत गिर गई। इस हादसे में बलजीत सिंह (35) और उनके 10 वर्षीय भतीजे गुरजोत सिंह की मौत हो गई। बता दें कि सरकार आंकड़ों के अनुसार अब तक बाढ़ में कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है। भाखड़ा डैम में जलस्तर खतरे के निशान 1680 फीट से 6 फीट ही कम रह गया है। इसके चलते डैम के फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए गए हैं। वहीं, सतलुज का होशियारपुर में जलस्तर बढ़ रहा है। लुधियाना के चौड़ा बाजार में जर्जर इमारत ढह गई। इसके साथ यहां मकान की दीवार 4 गाड़ियों पर गिर गई। कपूरथला में 80 साल पुरानी इमारत गिर गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। साथ ही कुछ व्हीकल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, सुखना लेक से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके बाद घग्गर का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद जीरकपुर व पटियाला में अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर के अजनाला में भी रावी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम से जुड़ी PHOTOS.. गृहमंत्री अमित शाह ने किया सीएम मान व राज्यपाल को फोन गृहमंत्री अमित शाह आज बाढ़ का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर में हैं। उन्होंने पंजाब के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया और सीएम भगवंत मान को फोन कर बाढ़ व नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र की तरफ से हर प्रकार की मदद दी जाएगी। बाढ़ को लेकर संजय दत्त चिंतित पंजाब में बाढ़ को लेकर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, "पंजाब में आई बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल तोड़ देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं ताकत और दुआएं भेज रहा हूं। मैं हर संभव तरीके से मदद करूंगा। बाबा जी सब पर कृपा करें और पंजाब की रक्षा करें।" लुधियाना में दीवार गिरने से कारें क्षतिग्रस्त सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में लुधियाना में 216 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान दमोरिया पुल के नजदीक पार्किंग एरिया में आज अचानक एक दीवार गिर गई। दीवार गिरने के कारण करीब 3 से 4 कारें क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन ने कार मालिकों से आग्रह किया है कि दीवारें या जर्जर बिल्डिंगों के नजदीक अपने वाहन पार्क ना करें और ना लोग उनके नजदीक जाए। घग्गर का जलस्तर बढ़ा, पटियाला अलर्ट पर चंडीगढ़ की सुखना लेक से घग्गर में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते पटियाला में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पटियाला डीसी डॉ. प्रीति यादव ने चेतावनी दी है कि घग्गर, गंगरी और मार्कंडा नदियाँ उफान पर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कच्ची सड़कों, पुलों और नदी किनारों से दूर रहें और बेवजह यात्रा न करें। इसके अलावा जीरकपुर में घग्गर नदी का पानी मुबारकपुर कॉजवे से ऊपर बह रहा है। जिस वजह से वहां से आवाजाही बंद कर दी गई है। पानी ओवरफ्लो होने के कारण पास बनी झुग्गियां डूब गई हैं। मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनानगर में छत ढही, सिरसा के स्कूलों में छुट्‌टी:हथिनीकुंड बैराज के फ्लड गेट खोले, मंत्री गंगवा बोले- इंद्रदेवता बेकंट्रोल हो रहे
    Next Article
    हिमाचल में बारिश ने तोड़ा 76 साल का रिकॉर्ड:अगस्त में नॉर्मल से 68% ज्यादा बादल बरसे; पंजाब तक असर, 3056 करोड़ की संपत्ति नष्ट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment