Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लॉरेंस गैंग की बादशाह को गोली मारने की धमकी:टटीरी सॉन्ग पर लिखा- हरियाणवी संस्कृति खराब करने की कोशिश की; पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी ली

    11 hours ago

    हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बदमाशों ने फायरिंग की। घटना के बाद रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा कि यह हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहा था। इसे पहले भी चेतावनी दी गई थी। पोस्ट के आखिरी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा- "बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।" हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। लॉरेंस गैंग की पोस्ट… पहले पानीपत में फायरिंग केस के बारे में जानिए…. शीशे पर 7 गोलियां लगीं पानीपत के असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पंप के सामने स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। गोलियां दुकान के शीशे पर लगी। दुकानदार गौरव ने बताया कि शीशे पर 7 गोलियों के निशान मिले। बदमाशों ने फायरिंग करने से पहले रेकी भी की। DSP सतीश वत्स ने बताया कि प्राथमिक जांच में फिलहाल किसी रंजिश का खुलासा नहीं हुआ है। हमने इस मामले में CIA की टीमें लगा दी हैं। 3 युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई। जिसमें लिखा- आज जो हवाला कारोबारी गैरी और शैंकी के ऑफिस पर फायरिंग हुई है, वो मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित USA ने करवाई है। ये हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेजकर देश की अर्थव्यवस्था खराब कर रहा था। इसको हमने कॉल करके वार्निंग दी थी, लेकिन इसको समझ नहीं आई। ये तो बस एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। जितने भी लोग हवाला का काम करते हैं, टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो सबका अंजाम बहुत बुरा होगा। अब जानिए टटीरी सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों हो रहा…. 1 मार्च को रिलीज हुआ, विवाद पर यूट्यूब से हटा बादशाह ने 1 मार्च को टटीरी सॉन्ग का रिमिक्स वर्जन लॉन्च किया था। कैथल की सिमरन जागलान ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है। गाना लॉन्च होते ही बादशाह के रैप की आपत्तिजनक लाइनों, लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाने और रोडवेज बस की क्लिप को लेकर विवाद हो गया। पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसके बाद यूट्यूब से गाना हटवा दिया गया। महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए हरियाणा महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया और 13 मार्च को पानीपत में बादशाह को पेश होने को कहा। हालांकि बादशाह महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उनकी जगह उनके एडवोकेट पहुंचे। इस पर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया भड़क गई। उन्होंने पानीपत और पंचकूला के SP को बादशाह का पासपोर्ट जब्त कर, गिरफ्तार करने को कहा। ---------------------------- चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर हुई फायरिंग के बारे में पढ़ें :- लॉरेंस गैंग की बादशाह को धमकी, बोला- पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब सीधी माथे में गोली मारेंगे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- पिछली बार चंडीगढ़ में क्लब पर फायरिंग की, इस बार सीधे माथे पर गोली मारेंगे। 2024 में सेक्टर-26 में 2 क्लबों के बाहर धमाके हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ICE deports Ethiopian national who called for violence on social media • FRANCE 24 English
    Next Article
    Ranveer says KJo was one of the first people to call during IGL controversy

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment