Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे:14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार

    1 day ago

    यूपी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा चुनावी बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। इसमें शिक्षा, मेडिकल और रोजगार पर खास फोकस किया गया। वित्त मंत्री ने बताया कि 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश में 16 नए मेडिकल कॉलेज और 3 विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। अब बेटियों की शादी के लिए 50 हजार की जगह 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। अब पांच लाख रुपए तक का लोग बिना ब्याज और बिना गारंटी के मिलेगा। अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, मेरठ, मथुरा-वृंदावन और कानपुर विकास प्राधिकरण के विकास के लिए 800 करोड़ रुपए दिया जाएगा। छात्रों को फ्री टैबलेट और स्मार्ट फोन के लिए 2374 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। प्रदेश में एआई मिशन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 225 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यह योगी सरकार का 10वां बजट है। यह पिछले साल की तुलना में 12.9 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट पेश किया था। बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    2026 Olympics: Éric Perrot earns silver on 20 km biathlon individual • FRANCE 24 English
    Next Article
    North Korea-Linked UNC1069 Uses AI Lures to Attack Cryptocurrency Organizations

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment