Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकसभा शुरू होते ही स्थगित, 65 सेकंड ही चली कार्यवाही:विपक्षी दलों ने मीटिंग की सदन की रणनीति बनाई; राज्यसभा में बोल सकते हैं पीएम

    1 month ago

    संसद के बजट सत्र की गुरुवार को सातवें दिन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई। सदन की शुरुआत के साथ ही सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके पहले विपक्षी सांसदों ने मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में संसद की कार्यवाही के लिए रणनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद थे। लोकसभा में 2 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर धन्यवाद पर चर्चा हो रही है। हालांकि पहले दो दिन राहुल गांधी के भाषण पर हंगामा हुआ, जिसके बाद स्पीकर ने विपक्ष के 8 सांसदों को निलंबित कर दिया था। वहीं बुधवार को 8 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। शाम 5 बजे पीएम नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित कर दी गई। इससे पीएम का संबोधन भी टल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आज राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही प्रस्ताव पास हो सकता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Saudi Arabia puts women on frontlines? KSA Interior Ministry graduates 328 female security recruits
    Next Article
    T20 World Cup Action Starts, India Eye Title Defence

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment