Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकसभा स्पीकर के ऑफिस में हंगामा:विपक्ष और बीजेपी सांसदों में बहस; निशिकांत सदन में किताबें दिखाकर बोले- इनमें गांधी परिवार की गद्दारी-मक्कारी का जिक्र

    1 week ago

    संसद में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपत्र और बीजेपी सांसदों के बीच बहस हुई है। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। वहीं, लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। निशिकांत की कोट की गई किताबों में एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत दूसरी किताबें और नोट्स दिखाए। आज फिर चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उड़ाए। विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर 2 बजे शुरू हुई कार्यवाही केवल 8 मिनट ही चल सकी। लोकसभा शाम 5 बजे तक स्थगित की गई। इससे पहले सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई थी। सदन केवल 5 मिनट ही चला। पीएम मोदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित कर सकते हैं। पीयूष गोयल ने कहा- अमेरिका और भारत की ट्रेड डील ऐतिहासिक वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है। यह डील भारत के विकास में बेहद फायदेमंद होगी। गोयल के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। विपक्ष ने ‘LoP (राहुल गांधी) को बोलने दो’, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी और ‘डरता है डरता है नरेंद्र मोदी डरता है’ के नारे लगाए। विपक्ष के हंगामें पर लोकसभा को दोपह 2 बजे तक स्थगित किय गया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Best 4K HDR Dolby Vision | (120fps 4K Video)
    Next Article
    खबर हटके- गाय खरीदने गए शख्स की जबरन शादी:ट्रेन टिकट कन्फर्म, लेकिन रेलवे डिब्बे लगाना भूला; मृत लोगों की चर्बी से ब्रेस्ट इंप्लांट

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment