Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश:सदन में पश्चिम एशिया संकट पर बहस की मांग; विपक्ष ने मोदी हटाओ के नारे लगाए

    18 hours ago

    संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के दूसरे दिन की कार्यवाही केवल 35 मिनट ही चली। लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध, भारत पर इसके असर और देश के एनर्जी सेक्टर के हालात पर चर्चा की मांग पर हंगामा किया। विपक्ष ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना हैट, ‘मोदी सरकार शेम-शेम’, ’वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाए। साथ ही चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। प्रश्नकाल के दौरान किसानों और कृषि से जुड़े सवालों का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिए। उन्होंने कहा कि चावल, गेहूं उत्पादन में भारत चीन से आगे निगल गया है। शिवराज सिंह के भाषण के दौरान विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा, इस पर शिवराज ने कहा कि देश विपक्ष का तमाशा देख रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष ने केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने दिया। विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच स्पीकर ने लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित। आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ पर चर्चा संभव है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ लाने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। अगले हफ्ते प्रस्ताव पेश किया जाएगा। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सुप्रीम कोर्ट का कोविड-वैक्सीनेशन पर मुआवजा पॉलिशी बनाने का निर्देश:केंद्र से कहा- समय-समय पर साइड इफेक्ट्स के आंकड़े जारी करे;एक्सपर्ट पैनल बनाने से इनकार
    Next Article
    खामेनेई की तस्वीर लेकर सड़कों पर रोती महिलाएं:ईरानी महिला फुटबॉलरों को बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन; PHOTOS-VIDEO में जंग के 10 दिन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment