Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकसभा 65 सेकंड में स्थगित, राज्यसभा में भी हंगामा:रिजिजू बोले- खड़गे राहुल को समझाते क्यों नहीं, नड्‌डा बोले- कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनाएं

    1 month ago

    संसद के बजट सत्र की गुरुवार को सातवें दिन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो गई। लोकसभा में कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ओम बिरला ने बुधवार को विपक्षी सांसदों के व्यवहार को गरिमा के खिलाफ बताया। इसके बाद 65 सेकंड के अंदर ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा में भी कार्यवाही के दौरान हंगामा हुआ। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने LoP खड़गे से कहा- 4 दिन हो गए। राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं। इसके पहले विपक्षी सांसदों ने मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में संसद की कार्यवाही के लिए रणनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद थे। लोकसभा में 2 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर धन्यवाद पर चर्चा हो रही है। हालांकि पहले दो दिन राहुल गांधी के भाषण पर हंगामा हुआ। बुधवार को 8 सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। शाम 5 बजे पीएम नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा स्थगित कर दी गई। इससे पीएम का संबोधन भी टल गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आज राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही प्रस्ताव पास हो सकता है। अब राज्यसभा में होगा पीएम का भाषण पीएम मोदी राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे सकते हैं क्योंकि चर्चा जारी है। राज्य सभा में भाजपा सांसद सदानंद मास्टर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया था। यह प्रस्ताव 28 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत के मौके पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के जवाब में आया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध:कुकी ग्रुप्स ने बंद बुलाया: आज से विधानसभा का सत्र शुरू होगा
    Next Article
    ABP Live Leaks Before Launch | Samsung Galaxy S26 Ultra Leaks Assemble: Check Camera, Performance, Battery & Design Details

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment