Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर हुई नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:आकाश हरिके ने जिम्मा लिया; हरियाणा में जन्मी पंजाबी यूट्यूबर ने पन्नू-निज्जर पर भी कमेंट किए थे

    1 day ago

    पंजाबी इन्फ्लुएंसर, सिंगर और नर्स नैन्सी ग्रेवाल की हत्या खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर की गई थी। गैंगस्टर आकाश हरिके ने नैन्सी की हत्या का जिम्मा लिया है। एक पोस्ट कर कहा कि वो धर्म के खिलाफ बोलती थी, इसलिए उसे निपटा दिया। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट में किए दावे की पुष्टि नहीं करता। नैन्सी 2018 में कनाडा जाने के साथ ही विवादों में रही। हर किसी पर विवादित टिप्पणियां नैन्सी की मौत का कारण बन गईं। खासकर कनाडा के गुरुद्वारों में खालिस्थानियों के कब्जे के वीडियो डालने से नैन्सी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। इससे पहले हुए 2 बार हमलों में नैन्सी बच निकली थी। नैन्सी की मां ने बताया कि बेटी के कत्ल का कारण उसका न डरना बना। खालिस्तानी चाहते थे कि वो उनके साथ काम करे। विवादित टिप्पणियों पर माफी मांगे। लेकिन नैन्सी ने ऐसा करने से मना कर दिया था। मां ने कहा कि जंग न होती तो शायद मैं वहां होती और बेटी जिंदा होती। नैन्सी ने अपनी लास्ट पोस्ट में पंजाब के डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबा का तो उसे नाम भी लेना नहीं आता। बाबा ढिल्लों शातिर खिलाड़ी हैं। डेरा प्रमुख राजनेताओं को शरण देते हैं और वोटों की सौदेबाजी करते हैं। नैन्सी ने बिक्रम मजीठिया पर भी पंजाब के युवाओं की जवानी बर्बाद करने का आरोप लगाया था। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की चूड़ेदार पायजामा को लेकर टिप्पणी की। निज्जर की मौत के बाद नैन्सी ने खालिस्तानियों पर हमले तेज कर दिए। नैन्सी ने निज्जर को आतंकी कहा और बोला कि उसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं। इसके साथ निज्जर की संपत्ति पर सवाल उठाया था। इसके साथ गुरपतवंत सिंह पन्नू को किराए का टट्‌टू कहा था। खालिस्तानियों को खोतेस्तानी कहने पर भी विवाद हो चुका है। गैंगस्टर आकाश हरीके और सुखा संधू ने ली जिम्मेदारी आकाश हरीके और सुखा संधू ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। इंस्टाग्राम पर आकाश हरीके नाम से बनी आईडी पर लिखा है.. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। जो विंडसर, ओंटारियो (कनाडा) में नैंसी ग्रेवाल का कत्ल हुआ है, यह काम हमारे भाइयों ने किया है।इसकी जिम्मेदारी मैं आकाश हरीके और सुखा संधू लेते हैं। यह महिला धर्म और खालिस्तान के बारे में गलत बोलती थी, और उसे इसका परिणाम मिल गया है। बाकी हमारा किसी भी धर्म के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन जो भी इसके जैसे कौम के खिलाफ बोलेगा, उसका यही हाल होगा। विवादित बयान जो नैन्सी के कत्ल की वजह बने… अब जानें बेटी की मौत पर मां ने क्या कहा.. पापा के ज्यादा क्लोज थी नैन्सी नैन्सी ने अपने पापा के जवानी के वक्त के फोटो भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किए हैं। नैन्सी अपने पापा के ज्यादा क्लोज थी। पापा को यादा करते हुए नैन्सी की कई पोस्ट अपलोड कर रखी हैं। एक पोस्ट पर नैन्सी ने लिखा- जब मेरे पापा जवान थे और सिरसा के नेशनल कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग कर रहे थे, ये तब का फोटो है। लव यू पापा। मैंने पापा को वचन दिया था कि उनके बाद मैं उनके परिवार का ख्याल रखूंगी। मैं मरते दम तक अपने इस वादे पर कायम हूं। काश पापा, आप इस वक्त मेरे साथ होते। गुरुद्वारा के किचन में गोली मारने की कोशिश, घर भी जलाया मां ने बताया कि कनाडा में बेटी को मारने की कई बार कोशिश की गई। कत्ल से कुछ दिन पहले एक लड़का रेकी करने के लिए पहुंचा था। वो सीधा घर में घुस आया था। जब उसने कैमरे लगे देखे तो भाग गया। इससे पहले नैन्सी जिस घर में रह रही थी वो लकड़ी का था। बेटी के घर को भी कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। मारने की कोशिश की थी तब वह बच निकली थी। एक बार गुरुद्वारा में बर्तन की सेवा के दौरान उस पर गन से हमला करने की कोशिश की गई थी। 2009 में सिंगिंग से करियर शुरू किया नैन्सी ने जालंधर और लुधियाना में रहते हुए 2009 में सिंगिंग से अपना करियर शुरू किया। उसने पंजाबी में कई हिट सॉन्ग भी दिए। बब्बू मान और कई कलाकारों से साथ आए कंबाइंड ट्रैक में नैन्सी ग्रेवाल का पहला सॉन्ग टौर जट्टी दी आया, जिसने उसे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में रातों-रात हिट कर दिया। इसके बाद उसने ओखे हुंदे कुड़ियां नूं चन्ना लग्गियां दे बोल पुगोणे और धार्मिक गीत भोले दा डमरू बोल पेया जैसे गीत गाए। नैन्सी ग्रेवाल पंजाब में लगने वाले अखाड़ों में भी गाती रही है। ----------------- ये खबर भी पढ़ेंः नैन्सी ग्रेवाल के टारगेट पर रहते थे निहंग-खालिस्तानी:जट्‌ट की जगह ब्राह्मण-बंगाली कहा जाता, पति से तलाक हुआ, कनाडा में कत्ल यूट्यूबर की कहानी कनाडा में कत्ल की गई पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल हमेशा निहंगों और खालिस्तानियों को टारगेट करती थी। खालिस्तानियों को वह गुंडा कहती थी तो निहंगों को क्रिमिनल, हालांकि वह ये भी साफ करती थी कि अच्छे निहंगों का वह दिल से सम्मान करती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Why Jensen Huang Isn’t That Smart About ‘Smartness’
    Next Article
    नेपाल चुनाव- शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की पार्टी आगे:अबतक 58 में से 45 सीटों पर बढ़त, पूर्व PM ओली 1100 वोटों से पीछे

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment