Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खेजड़ी आंदोलन खत्म कराने पहुंचे नेताओं पर भड़के:मंत्री के हाथ से माइक लिया; मांगों को लेकर पेंच फंसा; आंदोलनकारी बोले-लिखित आश्वासन देंगे या नहीं

    1 month ago

    बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन का असर होने लगा है। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशन स्थल (बिश्नोई धर्मशाला) पर पहुंचे। मंच पर संबोधन के दौरान मंत्री के हाथ से माइक ले लिया। मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि आप अनशन तोड़ दीजिए, हम लिखकर दे देंगे। मंच पर मौजूद संतों ने बिना लिखित आश्वासन के अनशन से उठने से इनकार कर दिया। जब केके विश्नोई मंच पर अपनी बात रख रहे थे, तभी संत सरजूदास बीच में खड़े हो गए। उन्होंने कहा- इधर-उधर की बात न करें। सीधा बताएं लिखित में देंगे या नहीं। यदि लिखित में नहीं देंगे तो हम अनशन पर बैठे हैं। केके विश्नोई ने कहा- सरकार लिखित में देने को तैयार है। आप अनशन तोड़ दीजिए। फलोदी विधायक के बयान पर भड़के आंदोलनकारी फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई ने अनशन तोड़ने की अपील की। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। आंदोलनकारियों ने हंगामा करते हुए कहा कि आश्वासन लिखित में दिया जाए। इस पर पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि यदि किसी की जान को नुकसान हुआ, तो आपका, हमारा और सभी का मुंह खराब होगा। इस बयान से लोग और भड़क गए। वे नाराज हो गए और पब्बाराम को बैठ जाने के लिए कह दिया। 2 फरवरी से जारी है अनशन बीकानेर में कलेक्ट्रेट के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में 2 फरवरी से अनशन की शुरुआत हुई थी। आज (गुरुवार) चौथे दिन भी अनशन जारी है। 2 फरवरी की रात को ही सभी आंदोलनकारी बिश्नोई धर्मशाला पहुंच गए थे। अब वहीं पर अनशन चल रहा है। बुधवार देर रात 4 अनशनकारियों को अस्थायी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अनशन स्थल की PHOTOS…. खेजड़ी बचाने के लिए सास-बहू ने खाना-पानी छोड़ा; मां बोलीं- पेड़ों को बचाने बेटा सबसे आगे रहता था पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए….
    Click here to Read More
    Previous Article
    Dupont comeback fires up holders France ahead of Six Nations opener against Ireland
    Next Article
    दिशा पटानी संग रिश्ते की खबरों पर तलविंदर का रिएक्शन:बोले- अफवाहों को अफवाह ही रहने दो, अभी एक-दूसरे को समझ रहे हैं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment