Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खेजड़ी आंदोलन खत्म कराने पहुंचे मंत्रियों के सामने अनशनकारी बेहोश:आंदोलनकारियों ने कहा- जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, अनशन खत्म नहीं होगा

    1 month ago

    बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन का असर होने लगा है। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशनस्थल (बिश्नोई धर्मशाला) पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने खेजड़ी बचाने के समर्थन में नारेबाजी की। दोनों नेताओं को मंच पर स्थान दिया गया है। इस दौरान रामानंद महाराज ने कहा- यदि लिखित आश्वासन मिलता है तो अनशन समाप्त किया जाएगा, नहीं तो धरना जारी रहेगा। उन्होंने गुप्त वार्ता करने से इनकार कर दिया। उधर, अनशनस्थल पर गोरधन महाराज सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर मंत्री केके बिश्नोई और जसवंत सिंह बिश्नोई भी मौजूद थे। इसी दौरान अनशनकारी मुखराम धरणीया अचानक अचेत हो गए। इसके अलावा एक महिला भी बेहोश हो गई। दोनों को तुरंत मंच के पीछे बने अस्थायी हॉस्पिटल ले जाया गया। 21 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी बीकानेर में कलेक्ट्रेट के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में 2 फरवरी से अनशन की शुरुआत हुई थी। आज (गुरुवार) चौथे दिन भी अनशन जारी है। 2 फरवरी की रात को ही सभी आंदोलनकारी बिश्नोई धर्मशाला पहुंच गए थे। अब वहीं पर अनशन चल रहा है। बुधवार देर रात 4 अनशनकारियों को अस्थायी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। CMHO पुखराज साध ने बताया- बिश्नोई धर्मशाला में बने अस्थायी हॉस्पिटल में 18 अनशनकारी भर्ती हैं। पीबीएम हॉस्पिटल में 4 अनशनकारी भर्ती किए गए थे, जिनमें से दो को छुट्टी दे दी गई है। अनशनस्थल की PHOTOS…. पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए….
    Click here to Read More
    Previous Article
    AI Is Now Renting Humans To Do Physical Work: Here’s How This Works
    Next Article
    Telangana high court division bench restores TGPSC group 1 mains results and appointments

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment