Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कोटक बैंक पर ₹160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप:पंचकूला नगर निगम की FD में गड़बड़ी, बैंक ने पुलिस में खुद शिकायत दर्ज की

    8 hours ago

    हरियाणा की पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक विवादों में है। बैंक पर करीब ₹160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद बैंक ने पंचकूला पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और नगर निगम के साथ मिलकर खातों की जांच शुरू कर दी है। मैच्योरिटी पर पैसे ट्रांसफर करने के दौरान हुआ खुलासा पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम की कुछ एफडी लंबे समय से कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला शाखा में थीं। जब निगम ने एक एफडी के मैच्योर होने पर फंड ट्रांसफर करने के लिए बैंक से कहा कि तब रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद निगम ने बैंक से सभी जमा राशि का हिसाब मांगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गड़बड़ी ₹160 करोड़ तक हो सकती है। बैंक का पक्ष- केवाईसी और कागजात पूरी तरह सही कोटक महिंद्रा बैंक के प्रवक्ता ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि बैंक ने नगर निगम के निर्देशों के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट और उससे जुड़े बैंक खातों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। बैंक का कहना है कि अब तक की जांच में अकाउंट ओपनिंग प्रोसेस, KYC दस्तावेज, ऑथराइज्ड सिग्नेचर और निगम से मिले निर्देश पूरी तरह सही पाए गए हैं। बैंक ने दावा किया है कि सभी ट्रांजेक्शन बैंकिंग नियमों के तहत ही किए गए थे। बैंक ने खुद पंचकूला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई बैंक ने बताया कि दस्तावेजों का एक बड़ा हिस्सा पहले ही नगर निगम के साथ मिलकर चेक किया जा चुका है और बाकी की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से चल रही है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बैंक ने खुद पंचकूला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि वे इस मामले में नगर निगम, सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। IDFC फर्स्ट बैंक में भी सामने आया था ऐसा ही मामला सरकारी खातों में हेरफेर का यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल ही में IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में भी ₹590 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। वह मामला भी हरियाणा सरकार के कुछ चुनिंदा खातों से जुड़ा था। बैंक ने तब बताया था कि कुछ कर्मचारियों और बाहरी लोगों ने मिलकर इस फ्रॉड को अंजाम दिया था। ये खबर भी पढ़ें… घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा: कंपनी 3 महीने का नोटिस देगी, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी अगर आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने 'नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026' लागू किया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Stock Markets End Higher, Sensex Jumps Over 1,200 Points, Nifty Tests 23,306
    Next Article
    Rajpal Yadav opens up about his time in jail, recalls a near-death experience

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment