Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:उड़ते वक्त धुआं निकला, डिस्प्ले अचानक बंद; लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा

    9 hours ago

    लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, बीच हवा में उनके हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद एहतियातन अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। डिप्टी सीएम केशव मौर्य लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। उन्हें बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान, सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। उनके हेलीकॉप्टर ने ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरी थी। रास्ते में तकनीकी खामी की वजह से पहले डिस्प्ले गया, फिर धुआं उठने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुआं भर गया। आनन-फानन में हेलीकॉप्टर को अमौसी ले जाया गया। डिप्टी सीएम और सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। अब वे सड़क मार्ग से कौशांबी जा रहे हैं। बता दें कि ला मार्टिनियर कॉलेज (La Marts) से अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) की हवाई दूरी लगभग 11-12 किलोमीटर है। 2 तस्वीरें- खबर अपडेट की जा रही है...
    Click here to Read More
    Previous Article
    शंकराचार्य बोले-दुर्भाग्य है कि धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा:'जिंदा हिंदू लखनऊ चलें'- लिखे पोस्टर बांटे; गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध सभा करेंगे
    Next Article
    Breaking News: Iran Fires Missiles at Israel as Israel Strikes Tehran Airport

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment