Search

    Language Settings
    Select Website Language

    कौशांबी में पिकअप ट्रेलर में घुसी, 8 की मौत:10 घायल, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे; मुंडन कराकर लौट रहे थे

    9 hours ago

    कौशांबी में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 10 से ज्यादा लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा सैनी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। सभी लोग प्रयागराज से लौट रहे थे। पहले हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… पिकअप में सवार सभी लोग फतेहपुर जनपद के जहानाबाद-बिंदकी क्षेत्र के रहने वाले थे। सभी लोग प्रयागराज में मुंडन संस्कार कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर चारो तरफ लोग पड़े दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। यहां से जिन लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ का इलाज PHC में कराया जा रहा है। सीओ सिराथू संतोष कुमार ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है। ये लोग प्रयागराज से फतेहपुर जा रहे थे। 6 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। खबर अपडेट हो रही है
    Click here to Read More
    Previous Article
    Effort to create buffer zone in Lebanon positions 'Israel as aggressive force requiring resistance'
    Next Article
    LuLu Group Chairman thanks India for 'uninterrupted food supplies' to GCC

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment