Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    किसान क्रेडिट कार्ड लोन 6 साल में चुका सकेंगे:चांदी इस हफ्ते ₹2,496 सस्ती हुई, 5 कंपनियों के IPO को सेबी की मंजूरी

    10 hours ago

    कल की बड़ी खबर किसान क्रेडिट कार्ड और सोना चांदी के दाम से जुड़ी रही। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लोन 6 साल में चुका सकेंगे। यही नहीं अब पशुपालन और खेती के साथ-साथ मिट्टी की जांच और मौसम के पूर्वानुमान जैसी आधुनिक तकनीकों के लिए भी आर्थिक मदद मिलेगी। वहीं, इस हफ्ते सोने की कीमत मामूली बढ़त और चांदी के दाम में गिरावट रही। सोने के दाम शुक्रवार 13 फरवरी को 687 रुपए बढ़कर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इससे पहले ये बीते हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन यानी 6 फरवरी को ये 1,52,078 रुपए पर थे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सोना इस हफ्ते ₹687 महंगा, ₹1.52 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹2,496 सस्ती हुई, ₹2,42 लाख किलो पर आई इस हफ्ते सोने की कीमत मामूली बढ़त और चांदी के दाम में गिरावट रही। सोने के दाम शुक्रवार 13 फरवरी को 687 रुपए बढ़कर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इससे पहले ये बीते हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन यानी 6 फरवरी को ये 1,52,078 रुपए पर थे। वहीं, चांदी की कीमत 2,496 रुपए गिरकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले 6 फरवरी को इसकी कीमत 2,44,929 रुपए प्रति किलो थी। हालांकि, इस हफ्ते में 11 फरवरी को सोना 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,66,449 रुपए प्रति किलो पहुंच गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. किसान क्रेडिट कार्ड लोन 6 साल में चुका सकेंगे: RBI का नया ड्राफ्ट जारी, मिट्टी जांच और जैविक खेती के लिए अलग फंड किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लोन 6 साल में चुकाया जा सकेगा। यही नहीं अब पशुपालन और खेती के साथ-साथ मिट्टी की जांच और मौसम के पूर्वानुमान जैसी आधुनिक तकनीकों के लिए भी आर्थिक मदद मिलेगी। इसके लिए RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने KCC स्कीम को और अधिक लचीला और आधुनिक बनाने के लिए संशोधित गाइडलाइंस का ड्राफ्ट जारी किया है और 6 मार्च 2026 तक लोगों से फीडबैक मांगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ड्यूरोफ्लेक्स समेत 5 कंपनियों के IPO को सेबी की मंजूरी: फ्रेश इश्यू और OFS से फंड जुटाएंगी; प्रीमियर इंडस्ट्रियल और हेक्सागन न्यूट्रिशन भी शामिल सेबी ने ड्यूरोफ्लेक्स और हेक्सागन न्यूट्रिशन समेत कुल 5 कंपनियों के पब्लिक इश्यू को हरी झंडी दे दी है। 13 फरवरी को सेबी ने इन कंपनियों के ड्राफ्ट पेपर्स पर अपनी 'ऑब्जर्वेशन' जारी की। अब ये कंपनियां अगले कुछ महीनों में अपना आईपीओ बाजार में उतार सकेंगी। जिन 5 कंपनियों को मंजूरी मिली है उनमें प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन, विरूपाक्ष ऑर्गेनिक्स, हेक्सागन न्यूट्रिशन, ओम पावर ट्रांसमिशन और मैट्रेस ब्रांड ड्यूरोफ्लेक्स शामिल हैं। ये कंपनियां फ्रेश शेयर जारी करने और ऑफर फॉर सेल के जरिए रकम जुटाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. विंटेज लुक वाला स्कूटर वेस्पा ऑफिसिना 8 भारत में लॉन्च: फुल मेटैलिक बॉडी के साथ 125cc और 150cc इंजन का ऑप्शन, शुरुआती कीमत ₹1.34 लाख इटालियन प्रीमियम स्कूटर ब्रांड वेस्पा ने भारत में अपना नया स्पेशल एडिशन स्कूटर 'वेस्पा ऑफिसिना 8' लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर वेस्पा के इतिहास और उसकी शुरुआत की याद में तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) रखी गई है। कंपनी ने इस स्कूटर को उन इंजीनियरों और डिजाइनरों को समर्पित किया है, जिन्होंने 1944 में इटली की पोंटेडेरा वर्कशॉप में वेस्पा के पहले प्रोटोटाइप पर काम किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. टेक्नो पोवा कर्व 2 लॉन्च, कीमत ₹27,999 से शुरू: यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर वाला भारत में पहला स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी टेक कंपनी टेक्नो (TECNO) ने पोवा सीरीज में नया स्मार्टफोन टेक्नो पोवा कर्व 2 लॉन्च कर दिया है। ये भारत में डायमेंसिटी 7100 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसमें पावर बैकअप के लिए 8000mAh बैटरी की बैटरी दी गई है। टेक्नो पोवा कर्व 2 को भारत में दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 8GB रैम 128GB स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 27,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले दूसरे वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपए रखी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जानिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जानिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    SEC bars ‘outsiders’ as ex-officio voters in municipalities, corpns
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में जेल से छूटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment