Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में युवाओं ने कहा- भाई राम राम; परिवार संग चूरमा खाया, ब्याह के गीत सुने

    2 days ago

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह सोनीपत के गोहाना में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। ये वही किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल ने तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाया था। साथ ही धान रोपाई की थी। सुबह करीब सवा 10 बजे जैसे ही राहुल अपनी कार से उतरे उनके हाथ से मोबाइल गिर गया। तब राहुल ने झुककर उसे उठाया। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता और मेजबान घराती बुके लेकर स्वागत के लिए खड़े थे। राहुल का हरियाणवी पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। जब राहुल शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा-राहुल भाई राम-राम। राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराए और आगे बढ़ गए। राहुल करीब एक घंटे तक शादी वाले घर में रुके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा खाया। महिलाओं के गीत सुने। अब देखिए राहुल के दौरे से जुड़े PHOTOS… मदीना में सुबह 10ः10 बजे पहुंचे, एक घंटा रुके किसान संजय की बेटी तनु की शादी में राहुल सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। यहां करीब एक घंटा रुके। बीकॉम पास तनु की मंगलवार शाम को रोहतक से बारात आएगी। तनु की शादी सुंदरपुर के सुनील के साथ तय है। सुनील एमए इंग्लिश है और क्रिकेटर भी हैं। तुन की छोटी बहन सारिता और भाई दीपक है। शादी के गीतों, रस्मों और पहनावे के बारे में पूछा तनु की बुआ की बेटी कीर्ति जाखड़ ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया कि राहुल ने हमारे साथ शादी के कल्चर को लेकर बातें कीं। राहुल ने पूछा यहां शादी में क्या-क्या रस्में होती हैं। जैसे हरियाणवी पुरुष पारंपरिक तौर पर धोती-कुर्ता पहनते हैं तो महिलाएं क्या पहनती हैं। कीर्ति ने बताया कि राहुल ने चूरमा खाया और एक गिलास दूध पीया। यह चूरमा संजय की पत्नी सुनीता देवी ने बनाया था। उम्मीद नहीं थी राहुल आएंगे किसान संजय 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली में राहुल गांधी को शादी का न्योता देकर आए थे। भांजी कीर्ति जाखड़ बोलीं- हमें उम्मीद नहीं थी कि राहुल गांधी आएंगे। अचानक उनके आने का कार्यक्रम पता चला। उस वक्त हम शगुन के गीत गा रहीं थी। सारे मेहमान राहुल को देखकर खुश हो गए। राहुल का पूरा मान-सम्मान किया और हरियाणवी सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाई। राहुल ने काफी देर सिर पर पगड़ी रखी। राहुल घरातियों के बीच बैठे, गीत भी सुने शादी वाले घर में राहुल जमीन पर बिछे गद्दों पर घरातियों के बीच बैठे। इस दौरान बगल में बैठी महिलाएं शादी के मंगल गीत गाती रहीं और राहुल बीच-बीच में गीतों व रस्मों के बारे में पूछते रहे। इसी बीच उन्हें दूध व चूरमा परोसा गया। बालूसाही को देखकर पूछा ये क्या है संजय के घर के सामने ही उनके बड़े भाई का घर है। वहां खाने का इंतजाम किया गया था। यहां मिठाइयों के साथ बालूसाही भी परोसी गई। जिसे देखकर राहुल ने पूछा ये क्या है। तब उन्हें बताया गया कि हरियाणा की शादियों में मीठे में बालूसाही परोसी जाती है। गिफ्ट में 55 इंच की LED टीवी और शगुन दिया राहुल गांधी की ओर से एक दिन पहले ही शादी के गिफ्ट के तौर पर 55 इंच की LED टीवी पहुंचाया गया था। मंगलवार को उन्होंने लिफाफे में तुन को शगुन भी दिया। तनु की मम्मी सुनीता ने कहा कि उनके लिए यही बहुत बड़ी बात है कि राहुल हमारे यहां आए। तनु से पूछा-कहां शादी कर रहे हो, क्या पढ़ाई कर रहे तुन ने बताया कि राहुल ने मुझे पूछा-कहां शादी हो रही है। क्या पढ़ाई कर रहे हो। पहले चूरमा खाया दूध के साथ। फिर टैंट में गए, जहां प्रीति-भोज का इंतजाम था। वहां राहुल ने बालूशाही व लाडू (लड्डू) खाया। राहुल ने कहा-खुश रहना। दामण-कुर्ता के बारे में भी जानकारी ली। दीपेंद्र बोले-राहुल गांधी ने अपना वचन निभाया रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने साधारण किसान की बेटी की शादी में पहुंचकर अपना वचन निभाया है। धनाढ्य लोगों की शादी में तो सभी नेता पहुंच जाते हैं, लेकिन एक साधारण किसान के घर पहुंचकर राहुल ने अपनी सोच दिखाई है। आधा एकड़ जमीन के मालिक हैं संजय जिस किसान संजय के घर पहुंचे वह सीमांत किसान हैं। सांसद दीपेंद्र ने बताया कि संजय भाई सिर्फ आधा एकड़ जमीन के मालिक हैं। अब पढ़िए…गांव के कैसे हुआ राहुल का संपर्क
    Click here to Read More
    Previous Article
    Yash looking forward to 'Dhurandhar 2'
    Next Article
    चांदी आज ₹13 हजार बढ़कर ₹2.73 लाख पर पहुंची:सोना ₹1700 बढ़कर ₹1.60 लाख हुआ, इस साल कीमत ₹27 हजार बढ़ी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment