Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    किसान चौपाल में आ रहे लोगों को पुलिस ने रोका:भोपाल में राहुल-खड़गे की सभा; मोदी-ट्रम्प डील के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    16 hours ago

    भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस की विशाल 'किसान महाचौपाल' आयोजित की जा रही है। सागर से आई एक महिला कार्यकर्ता 'इंडिया नॉट फॉर सेल' की शर्ट पहनकर प्रदर्शन स्थल पहुंची है। दोपहर 2 बजे होने वाले इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस डील की तुलना 'ट्रंप की तलवार' से करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है, वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया है कि इस समझौते से कपास, सोयाबीन और सरसों के दाम गिर रहे हैं, जो किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा है। दूसरी ओर, भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी के कृषि ज्ञान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन्हें गेहूं की बाली और यूरिया के उपयोग तक का पता नहीं, वे किसानों की बात क्या करेंगे। वहीं, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने राहुल गांधी पर ट्रेड डील के बहाने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Mistakes happen': Steve Bucknor regrets giving Sachin Tendulkar out 22 years ago
    Next Article
    'Mistakes happen': Steve Bucknor regrets giving Tendulkar out 22 years ago

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment