Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन:नोएडा से अलीगढ़ पहुंचा शव; मंगेतर प्रिया सरोज 3 दिन से अस्पताल में साथ थीं

    11 hours ago

    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया है। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, पिता के निधन की खबर मिलने के बाद रिंकू घर लौट रहे हैं। इस बीच रिंकू की मंगेतर और मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने फोन पर दैनिक भास्कर से बात की। बताया- प्रिया कई दिनों से रिंकू के परिवार के साथ हैं। हम भी रात में गए थे। वापस आते वक्त रास्ते में निधन की सूचना मिली। पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। रिंकू को खेलने के लिए हमेशा मना करते थे रिंकू ने बताया था कि उन्होंने टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने के पैसे नहीं थे तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करते थे। रिंकू ने बताया था- मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। रिंकू की प्रिया सरोज से सगाई हो चुकी, IPL के बाद शादी होगी वर्ल्ड कप के 5 मैच में 24 रन ही बना सके रिंकू रिंकू सिंह भारतीय टीम में छठे या सातवें नंबर पर बैटिंग करते हैं। उन्हें टीम फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करती है। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप रिंकू के लिए अच्छा नहीं रहा है। वे इस टूर्नामेंट में 5 मैच में 24 रन ही बना सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वे खाता भी नहीं खोल सके थे। टूर्नामेंट में उनका स्कोर 6, 1, 11, 6 और 0 रहा है। रिंकू पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद रहे थे। रिंकू सिंह के पिता के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read More
    Previous Article
    Sensex Opens Nearly 200 Points Lower, Nifty In Red Too
    Next Article
    सरबजीत-कौर के खिलाफ पक्ष रखने वाले वकील को मिला सम्मान:IHRC के को-चेयरमैन बने अली चंगेजी, प्रो बोनो सेवाओं से बनाई अलग पहचान

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment