Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका संग मसूरी में 7 फेरे लेंगे:14 मार्च को शादी, 17 को लखनऊ में रिसेप्शन; CM योगी को दिया न्योता

    11 hours ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में 7 फेरे लेंगे। सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह, प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे। कुलदीप-वंशिका की रिंग सेरेमनी की 3 तस्वीरें देखिए… कानपुर में कुलदीप-वंशिका के घर की दूरी 3 किमी कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं। वर्तमान में LIC में कार्यरत हैं। जबकि, कुलदीप यादव वंशिका के घर से 3 किलोमीटर दूर लाल बंगले में रहते हैं। कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। पहले यह चर्चा थी कि शादी नवंबर 2025 में होगी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल और विश्व कप की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब T-20 विश्व कप जीतने के बाद कुलदीप नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। मसूरी में शादी और लखनऊ में रिसेप्शन होगा कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र कपिल देव पांडेय ने बताया- शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी। इस दिन हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। 14 मार्च को मसूरी के एक भव्य रिजॉर्ट में शादी होगी। शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कई देशों के क्रिकेटर्स, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां और उत्तर प्रदेश के दिग्गज राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। कुलदीप ने कहा था- पत्नी ऐसी होगी, जो परिवार का ध्यान रख सके वंशिका, कुलदीप की बचपन की दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वंशिका ने कानपुर से अपनी पढ़ाई भी पूरी की है। कुलदीप ने साल- 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे। उनकी पत्नी ऐसी होगी, जो परिवार का ध्यान रख सके। वंशिका के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया कि वह उनकी जिंदगी में एक विशेष स्थान रखती हैं। उनका रिश्ता बहुत पुराना है। पिता की वजह से क्रिकेटर बने कुलदीप यादव कुलदीप का जन्म यूपी के उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्‌ठा चलाते थे। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना भी नहीं भूलते थे। 14 दिसंबर, 1994 को कुलदीप यादव का जन्म हुआ, तो पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने का ही सोचा। कुलदीप कहते हैं- मुझे ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलता था। मैं पढ़ाई में काफी अच्छा था। क्रिकेट का खेल मुझे कभी भी पसंद नहीं रहा। हालांकि, आज कुलदीप खुद और पिता की मेहनत से इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर हैं। आज बेहद रॉयल लाइफ जीते हैं। कानपुर के लाल बंगले जैसे पॉश इलाके में रहते हैं। उनके पास कई महंगी लग्जरी गाड़ियां हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव को 18 साल पुराना हेलिकॉप्टर मिला:3 साल से मरम्मत तक नहीं हुई; अखिलेश बोले- नया वाला मिलना चाहिए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के जिस हेलिकॉप्टर की 7 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई, वह 18 साल पुराना है। यही नहीं, उसकी 3 साल से मरम्मत भी नहीं हुई है। नागरिक उड्डयन विभाग के अफसरों ने दैनिक भास्कर को यह जानकारी दी। दरअसल, 8 सालों में केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की चौथी बार इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके चलते सवाल उठने लगे थे कि हेलिकॉप्टर की आखिरी बार तकनीकी जांच कब हुई थी? उड़ान भरने से पहले तकनीकी दिक्कत क्यों पकड़ में नहीं आई? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    एक युवती पर दो पतियों का दावा, अलग-अलग हाईकोर्ट पहुंचे:अनोखी प्रेम कहानी की कानूनी लड़ाई, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में याचिकाएं
    Next Article
    IPL Cricketer Amit Mishra Accused Of Mental And Physical Torture By Model Wife

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment