Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कनाडा में पंजाबी ने महिला को जड़ा थप्पड़:पगड़ी-दाढ़ी पर हाथ डालने की कोशिश की तो गुस्साया सिख सिक्योरिटी गार्ड; VIDEO सामने आया

    3 weeks ago

    कनाडा के सस्केचेवान में नस्लीय टिप्पणी पर सिख सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि कनाडा की महिला और सिख सिक्योरिटी गार्ड के बीच ग्रॉसरी स्टोर में पहले बहस हुई। इस दौरान महिला ने सिख सिक्योरिटी गार्ड की पगड़ी और दाढ़ी पर हाथ डालने की कोशिश की। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसका स्टोर में खड़े लोगों ने विरोध किया और इसकी शिकायत प्रिंस अल्बर्ट शहर की पुलिस को दी। प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने स्टोर से सीसीटीवी वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि थप्पड़ के पीछे वजह क्या है। क्या ये हमला है या बचाव के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच चल रही है। पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा… घटना के बाद सिक्योरिटी गार्ड को स्टोर से हटाया घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस (PAPS) ने मामले की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसी ने जांच पूरी होने तक गार्ड को स्टोर से हटवा दिया है। यह मामला इसलिए भी ज्यादा सेंसिटिव हो गया है क्योंकि प्रिंस अल्बर्ट में हाल के महीनों में सुरक्षा कर्मियों की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। महिला को थप्पड़ मारने की घटना के बाद सस्केचेवान के मानवाधिकार संगठनों ने सुरक्षा गार्डों की ट्रेनिंग की मांग उठाई है। सिख गार्ड के समर्थन में आए स्टोर मालिक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पंजाबियों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही इसे धर्म से जोड़कर देखा जा रहा है। नेट पर बहस छिड़ गई है कि सिखी के सिद्धांतों और सेल्फ डिफेंस के लिए हमला करना बुरा नहीं है। फिलहाल सस्केचेवान प्रशासन ने बढ़ती हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सिक्योरिटी गार्ड के लिए निर्धारित काम के 40 घंटे की छूट की समीक्षा के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कनाडा में गार्ड को इस तरह से ट्रेंड किया जाता है कि वह उकसावे की चरम सीमा पर भी किसी पर हाथ न उठाएं। झगड़े के पीछे के 3 कारण… --------- ये खबर पढ़ें… पंजाबी युवकों ने कनाडा में फायरिंग की:भागते वक्त पुलिस ने पीछा किया, राइडिंग व्हीकल को गिराकर 3 पकड़े, एक की आंख में चोट लगी पंजाब के तीन युवकों ने कनाडा में एक घर पर फायरिंग की। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने फिरौती के लिए एक घर पर गोलियां चलाईं। सरे पुलिस ने आरोपियों की फोटो भी जारी की है। इनमें से एक आरोपी की आंख के नीचे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    After tariff cutdown by US, India likely to scale down Russian oil buys
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप NZ vs AFG, अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा:फर्ग्यूसन ने गुरबाज को बोल्ड किया, छठे ओवर में दो विकेट लिए

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment