Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कनाडा एडमोंटन हाईवे मर्डर केस में आरोपी अरेस्ट:पंजाबी मूल के युवक पर चलाई गोलियां, दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था

    8 hours ago

    कनाडा के अल्बर्टा स्टेट में स्थित हाईवे-QEII पर 14 मार्च पंजाबी मूल के युवक बीरइंदर सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को इस मामले बड़ी सफलता मिली है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने इस मामले में 18 वर्षीय युवक जिमी गैसनर को गिरफ्तार किया है। RCMP के मुताबिक, आरोपी जिमी गैसनर को सस्केचेवान के कैनो लेक से गिरफ्तार किया गया। उस पर सेकंड डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। उसे वापस अल्बर्टा लाया गया है जहां उसकी कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस का मानना है कि ट्रक में एक से अधिक लोग सवार थे, जिनकी तलाश जारी है। 14 मार्च को हुई इस घटना में 22 वर्षीय बीरइंदर की गर्दन में गोली लग गई थी। वह अपनी कार पर बैठा था। हमलावरों ने ट्रक में आकर उस पर हमला किया था और उसके बाद फरार हो गए थे। बीरइंदर के साथ उसके साथी भी थे जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। 3 साल पहले कनाडा गया था बीरइंदर बीरइंदर सिंह 3 साल पहले कनाडा गया था और पिछले 5 महीनों से एडमॉन्टन में रह रहा था। वह वहां कंस्ट्रक्शन का काम करता था। बीरइंदर अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहा था। 14 मार्च को बीरइंदर अपने 2 बचपन के दोस्तों के साथ पहली बार बैनफ घूमने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दोपहर लगभग 2:50 बीरइंदर अपनी होंडा सिविक कार चला रहा था। तभी एक सफेद पिकअप ट्रक उनकी कार के बगल में आया। ट्रक सवार 2 लोगों ने पहले बीरइंदर की तरफ दोस्ती का इशारा किया। गर्दन में गोली लगने से हुई मौत गोली बीरइंदर की गर्दन में लगी। उनके दोस्तों ने कार पर नियंत्रण पाकर उसे सड़क किनारे रोका और मदद के लिए पुलिस को काल की, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण बीरइंदर की मौके पर ही मौत हो गई थी। हेड क्राइम के एंगल से जांच कर रही पुलिस वर्ल्ड सिख ऑर्गेनाइजेशन (WSO) के अल्बर्टा चैप्टर के अध्यक्ष जसकरण संधू ने बताया कि कार में सवार तीनों युवक पगड़ीधारी थे। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि वे 'हेट क्राइम' के एंगल से भी जांच कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाब में पूर्व मंत्री के बाद AAP विधायक गिरफ्तार:रेप केस में MP से पकड़ा, हरियाणा से फरार हुए थे; दिल्ली टीम के खिलाफ बोलने पर FIR का आरोप लगाया था
    Next Article
    Stock Market Today: Sensex Up Nearly 600 Points In Pre-Open, Top 3 Stocks In Focus

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment