Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में युजवेंद्र चहल जमकर नाचे, शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी

    16 hours ago

    क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली। हल्दी में युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने जमकर डांस किया। हल्दी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस मूव्स करते नजर आए। हल्दी के बाद मेहमानों ने स्पेशल लंच किया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी होगी। कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सिंगर कैलाश खेर, भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और एक्टर कुणाल कपूर भी पहुंचे। गौतम गंभीर भी शामिल हो सकते हैं क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं। मसूरी में पहुंचने के दौरान युजवेंद्र चहल ने मीडिया से कहते नजर आए कि ‘भाई की शादी है, फुल डांस होगा।’ वहीं, शाम तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहुंच सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है। बचपन की दोस्त से शादी कर रहे कुलदीप कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी में होने वाली इस शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यादव के दोस्त मस्ती और डांस कर रहे हैं। यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है। कुलदीप कल यानी 12 मार्च को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए। #Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी डिजिटल इन्विटेशन कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के एनिमेटेड अवतार भी नजर आते हैं। कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh चुना है। यह हैश-टैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे। शनिवार को शाम 5 बजे बारात निकलेगी शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी। ये भी पढ़ें- कौन हैं वंशिका चड्ढा, जिनसे कल शादी करेंगे कुलदीप:सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं, कानपुर में पली-बढ़ीं, पढ़ाई के लिए मां के पास ऑस्ट्रेलिया गईं कुलदीप यादव की शादी से जुड़े ताजा अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rajendra Prasad apologises for controversial remarks about MGR
    Next Article
    Temples, Tilaks and Trolls: How Hinduphobia threatens the American dream for Indian-Americans

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment