Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कुलदीप यादव की शादी- रिंकू सिंह-युजवेंद्र चहल मसूरी पहुंचे:बोले- भाई की शादी, फुल डांस होगा; शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी

    2 days ago

    कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में समारोह शुरू हो चुके हैं। सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे के बाद खत्म हुई। इसके बाद मेहमानों ने खास दावत का आनंद लिया, जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। हल्दी के बाद समारोह में डांस और मस्ती का दौर शुरू हो गया। इससे पहले ही क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मसूरी पहुंच चुकी थीं। इसके अलावा रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, कैलाश खेर और बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर भी समारोह में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ नजर आए। वहीं, युजवेंद्र चहल ने कहा कि भाई की शादी है, फुल डांस होगा। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी समारोह में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच चुके हैं। वहीं, शाम तक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहुंचने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है। कुलदीप यादव के मेहमानों की PHOTOS… बचपन की दोस्त से शादी कर रहे कुलदीप मसूरी में होने वाली इस शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं। अभी होटल में कुलदीप यादव के दोस्त मस्ती और डांस कर रहे हैं। कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह रॉयल वेडिंग उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है। कुलदीप कल यानी 12 मार्च को देहरादून पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वह कार से मसूरी पहुंचे। होटल के एंट्री गेट पर कुलदीप यादव नाचते और जश्न मनाते हुए नजर आए। #Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी डिजिटल इन्विटेशन कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के एनिमेटेड अवतार भी नजर आते हैं। कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh चुना है। यह हैशटैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे। आज हल्दी, संगीत और कॉकटेल शादी के दूसरे दिन यानी आज 13 मार्च को सुबह 11 बजे होटल के बीयर गार्डन में हल्दी की रस्म हो गई है। इसके बाद शाम 6 बजे सेंट्रल लॉन में ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी आयोजित की जाएगी। शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी। ये भी पढ़ें- कौन हैं वंशिका चड्ढा, जिनसे कल शादी करेंगे कुलदीप:सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं, कानपुर में पली-बढ़ीं, पढ़ाई के लिए मां के पास ऑस्ट्रेलिया गईं कुलदीप यादव की शादी से जुड़े ताजा अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Things that bring negative energy into the home
    Next Article
    इम्तियाज की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर आउट:यूट्यूबर का किरदार निभा रहे हैं दिलजीत दोसांझ; भारत-पाक बंटवारे के बीच दिखेगी अधूरी प्रेम कहानी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment