Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कुलदीप की विंटेज कार में निकली बारात:क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे; धीरेंद्र शास्त्री ₹1.50 करोड़ रुपए की कार से पहुंचे

    23 hours ago

    क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी कर रहे हैं। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं। शाम होते-होते कुलदीप यादव की बारात विंटेज कार में होटल परिसर से निकली। बारात के दौरान मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे। बारात में ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से स्पेशल छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम पहले ही मसूरी पहुंच चुकी थी। होटल में मंडप कोलकाता से मंगाए गए स्पेशल फूलों से सजाया गया है, जहां मुख्य विवाह समारोह हो रहा है। इस बीच कुलदीप यादव ने अपनी शादी से पहले वीडियो कॉल के माध्यम से जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लिया। उनकी शादी में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री 1.50 करोड़ रुपए की कार से होटल पहुंच चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार रात हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। समारोह में दिल्ली से आए सूफी सिंगर और लाइव परफॉर्मर बिस्मिल ने भी प्रस्तुति दी। देर रात तक होटल परिसर में जश्न का माहौल रहा। शनिवार सुबह मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंच गए। सुबह मेहमानों को नाश्ते में कानपुर की स्पेशल खस्ता कचौड़ी और दाल के बड़े परोसे गए। कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म हुई। इसके बाद बारात निकली। अब आगे रात 8 बजे वरमाला और 9 बजे फेरे होंगे। फेरों के बाद देर रात तक मंडप में अन्य पारंपरिक रस्में पूरी की जाएंगी। शादी की PHOTOS… चहल ने लगाई हल्दी, ढोल की थाप पर किया डांस शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे तक चली। इस दौरान होटल परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। हल्दी समारोह में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा चर्चित रहे। चहल कभी कुलदीप यादव के चेहरे पर हल्दी लगाते दिखे तो कभी ढोल की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। हल्दी की रस्म के बाद कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने भी मेहमानों के साथ डांस किया। हल्दी के बाद मेहमानों के लिए शाही दावत हल्दी समारोह के बाद मेहमानों के लिए होटल में खास लंच का इंतजाम किया गया था। बताया जा रहा है कि इस दावत में एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा थी। शादी के लिए प्लैटिनम और गोल्ड मेन्यू तैयार किए गए हैं, जिनमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन शामिल हैं। मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के प्रीमियम सलाद, सूप, स्नैक्स और मुख्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। बार मेन्यू में भी देश-विदेश के महंगे ब्रांड शामिल किए गए हैं। इसमें 40 हजार रुपए की डॉम पेरिग्नॉन शैम्पेन, 35 हजार रुपए तक की सिंगल माल्ट स्कॉच और कई प्रीमियम वाइन शामिल हैं। ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव ने अपनी दुल्हन के साथ डांस मूव्स किए:हल्दी में मस्ती करते नजर आए युजवेंद्र चहल; आज शादी में आ सकते हैं रोहित-सूर्या कुलदीप यादव की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘We Miss Home’: Displaced Lebanese Face Cold Streets and an Uncertain Future
    Next Article
    Wanted fugitive killed by Dallas police reportedly worked as security guard for Jasmine Crockett: Report

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment