Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कोलकाता- पीएम की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प:एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, पुलिस ने खदेड़ा; ममता की मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी गई

    17 hours ago

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है। गिरीश पार्क एरिया में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। पश्चिम बंगाल में उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान मुझ पर ईंट मारी गई। भाजपा गुंडा नहीं है, हत्यारी है। पंजा का यहीं पर घर भी है। उनके घर का वीडिया सामने आया है, जिसमें टीएमसी के कई घायल कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। पुलिस से घिरी पंजा सीढ़ियों से उतरती दिख रही हैं। दरअसल पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम जनसभा भी संबोधित करेंगे। पीएम आज 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली और लगभग 16,990 करोड़ रुपए की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। दौरे के दौरान पीएम कई शिपिंग और बंदरगाह से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में बर्थ नंबर दो के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे माल की ढुलाई अधिक कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से हो सकेगी। भाजपा-टीएमसी झड़प की 2 तस्वीरें… पीएम के दौरे का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं….
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘Surviving loan by loan’: Pakistan’s wallet could take another hit from soaring oil prices
    Next Article
    दिल्ली में उबर राइडर ने लड़की से छेड़छाड़ की:पीड़ित बोली- शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, छोड़कर भागा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment