Search

    Language Settings
    Select Website Language

    कोल्ड स्टोरेज ढहा, 20 लोगों के दबने की आशंका:1 किमी तक फैली गैस, 5 JCB पहुंचीं, मैनेजर को पुलिस ने दबोचा

    4 days ago

    प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई है। मलबे में 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे के बाद अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। करीब 1 किलोमीटर तक इसका प्रभाव बताया जा रहा है। 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। गैस की बदबू के चलते ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं। हादसा सोमवार दोपहर ढाई बजे फाफामऊ इलाके में हुआ। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। उसे थाने लेकर गई है। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। लोग घायलों को उठाकर ले जा रहे हैं। कोल्ड समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक स्टोरेज अंसार अहमद का बताया जा रहा है। यह करीब 60 एकड़ जमीन में फैला है। यहां 100 से अधिक लोग काम करते हैं। हादसे की तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Tired Of YouTube Ads? Here Are The Best Free Ways To Block Them Right Now
    Next Article
    सेंसेक्स 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद:निफ्टी भी 602 अंक टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment