Search

    Language Settings
    Select Website Language

    कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश:110 सैनिक सवार थे, टेकऑफ के दौरान हादसा

    3 days ago

    कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। इस विमान में 110 से ज्यादा सैनिक सवार थे। हादसा दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू सीमा के पास प्यूर्टो लेगुइजामो इलाके में हुआ। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, कोलंबिया एयरफोर्स का एक हरक्यूलिस C-130 सैन्य विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच जारी है। घटना के बाद राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। हादसे की 4 तस्वीरें… गौरतलब है कि फरवरी के अंत में बोलिविया में भी इसी तरह का C-130 विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस घटना में 20 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 30 घायल हुए थे। हादसे में क्रैश हुए C-130 हरक्यूलिस विमान को जानिए… C-130 हरक्यूलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य परिवहन विमानों में से एक है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान कठिन और कच्चे रनवे पर भी उतर सकता है।यह एक बार में भारी सामान, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद गाड़ियां और बड़ी मात्रा में राहत सामग्री ले जा सकता है। इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा राहत, आग बुझाने और मौसम की जानकारी जुटाने जैसे कामों में भी होता है। C-130 हरक्यूलिस एक बार में लगभग 42,000 पाउंड (करीब 19,000 किलोग्राम) तक वजन एयरड्रॉप कर सकता है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Un chroniqueur de Cyril Hanouna hospitalisé après une altercation avec un autre chroniqueur
    Next Article
    Colombian Military Plane With 110 Soldiers Crashes During Takeoff Near Peru Border

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment