Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केजरीवाल बोले- मोदी–शाह ने षड़यंत्र रचा:अदालत के फैसले के बाद दिल से बड़ा बोझ उतरा, मुझे रोकने का एक ही रास्ता, कत्ल करा दो

    10 hours ago

    दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे खिलाफ साजिश रची। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। दोनों को देश से माफी मांगनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। आपने इतने केस बनाए। आपने हमारे पीछे ED, CBI, पुलिस छोड़ी। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके। पूर्व CM ने कहा- अब तो केवल कत्ल कराकर ही केजरीवाल को कंट्रोल कर सकते हैं। बिना कत्ल कराए ये लोग केजरीवाल को संभाल नहीं सकते हैं। मोदी और शाह के षडयंत्र का खामियाजा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं। केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपी बरी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में शुक्रवार सुबह केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने CBI को भी कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी की चार्जशीट में कई ऐसी खामियां हैं जिनका किसी गवाह या बयान से कोई लेना-देना नहीं है। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने कहा कि केजरीवाल को बिना किसी ठोस सबूत के फंसाया गया है। कोर्ट ने सिसोदिया और अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि CBI आरोप साबित करने में विफल रही है। हजारों पन्नों की चार्जशीट में ऐसी चीजें हैं जो किसी भी गवाह के बयान का समर्थन नहीं करती। जज ने कहा कि चार्जशीट में भ्रामक बयान हैं। खबर से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    President Droupadi Murmu Flies LCH 'Prachand' Near Indo-Pak Border in Jaisalmer
    Next Article
    Stock market today: Which are top 10 gainers and losers on NSE & BSE on February 27? Check list

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment