Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कच्चा तेल 9% सस्ता होकर 88 डॉलर पर आया:सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 78,000 पर पहुंचा, ट्रम्प के 'युद्ध जल्द खत्म' वाले बयान का असर

    10 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 10 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है, ये 24,200 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 89 डॉलर पर आया ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी मंगलवार को 10 मार्च बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। एशिया में शुरुआती कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 8.5% गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। इससे पहले कल ये 115 डॉलर के पास चला गया था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) भी करीब 9% टूटकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। तेल की कीमतों में यह कमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की बात कही थी। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में 9 मार्च को गिरावट रही ट्रम्प बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध कच्चे तेल की कीमतों में आई ये गिरावट और बाजार में तेजी की मुख्य वजह डोनाल्ड ट्रम्प का ताजा बयान माना जा रहा है। सोमवार को ट्रम्प ने कहा था कि मौजूदा युद्ध 'बहुत जल्द' खत्म हो जाएगा। उनके इस बयान से ग्लोबल सप्लाई चेन को लेकर जो अनिश्चितता बनी हुई थी, उसमें कमी आई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर के मुकाबले करीब 30% ज्यादा बनी हुई हैं। चांदी 8000 हजार और सोना 1500 रुपए महंगा सोने और चांदी के दामों में आज बढ़त है। वायदा बाजार यानी MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,500 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 8000 रुपए बढ़कर 2.75 लाख रुपए पर कारोबार कर रही है। -------------------------- तेल-गैस संकट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक होगा, सरकार ने 4 दिन समय बढ़ाया केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। इजराइल-ईरान जंग के बीच सरकार ने यह कदम गैस की जमाखोरी रोकने के लिए उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read More
    Previous Article
    As War Comes to Gulf States, Migrant Workers Pay the Highest Price
    Next Article
    ‘Iran Also Has Tomahawks’: Trump On Minab School Strike, Says Iran Or ‘Somebody Else’ Could Be Responsible

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment