Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयशंकर के बोलते ही राज्यसभा में हंगामा, नारेबाजी जारी:खड़गे ने कहा- मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर, एनर्जी संकट पर शॉर्ट डिबेट हो

    2 days ago

    संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हुआ। लोकसभा की कार्यवाही केवल 5 मिनट चली, इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रृदांजलि दी गई। इसके बाद सदन दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित किया गया। आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसको लेकर जमकर हंगामे के आसार हैं। विपक्ष अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में ईरान के प्रति सरकार के रुख, रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी छूट, पश्चिम बंगाल में एसआईआर के नतीजे जैसे मुद्दों को उठा सकता है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर विदेश मंत्री एस जयशंकर राज्यसभा और लोकसभा में बयान देंगे। हालांकि उनका बयान कब होगा, इसका समय सामने नहीं आया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर भी आज चर्चा हो सकती है। कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं....
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान जंग से सेंसेक्स 2,100 अंक गिरकर 76,800 पर आया:जापान, कोरिया के बाजार 7% टूटे; कच्चा तेल 10 दिन में 60% चढ़ा
    Next Article
    Asian stocks today: Nikkei tumbles 3,000 points, Kospi down 7%; markets trade in red as oil prices soar beyond $100

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment