Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयराम रमेश बोले- MODI गर्वमेंट मतलब 'मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया':कहा- खुद को विश्वगुरु कहने वाले लोग दुनिया को ज्ञान देने में बिजी हैं

    9 hours ago

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पेक्ट समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने शुक्रवार को X पोस्ट में लिखा कहा- MODI गर्वेंनेंस का मतलब 'मैक्सिमम ऑप्टिक्स डैमेजिंग इंडिया' है। उन्होंने लिखा कि अमेरिका-पाकिस्तान बीच रोमांस बिना रुके जारी है। जब ये हो रहा था तब खुद को ‘विश्वगुरु’ बताने वाले संक्षिप्त शब्दों में दुनिया को ज्ञान दे रहे थे और CEOs को अपनी एकजुटता दिखाने के लिए मजबूर कर रहे थे। रमेश का कमेट पीएम मोदी के सभी कॉरपोरेट चीफ के साथ उनका हाथ उठाकर फोटो खिंचाने पर आया है। इधर 19 फरवरी को वाशिंगटन डीसी में बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में पाकिस्तान पीएम और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प की मीटिंग हुई। ओपनएआई और एंथ्रोपिक CEO ने ग्रुप फोटो में नहीं एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा एआई समिट के चौथे दिन जब ग्रुप फोटो किया जा रहा था। इस दौरान पीएम मोदी समेत अन्य ग्लोबल टेक लीडर्स ने एक-दूसरे का हाथ उठाकर ऊपर की ओर उठाया था, लेकिन AI कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एंथ्रोपिक के को-फाउंडर डारियो अमोदेई हाथ तो ऊपर उठाया, लेकिन एक-दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा नहीं था। आज से नए नियम लागू- AI कंटेंट पर लेबल जरूरी अगर कोई फोटो, वीडियो या ऑडियो एआई की मदद से बनाया गया है, तो उस पर 'लेबल' लगाना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को शिकायत मिलने के महज 3 घंटे के भीतर हटाना होगा। ये नए नियम 20 फरवरी 2026 से लागू हो गए हैं। 10 फरवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… ………………. AI समिट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… PM बोले-डीपफेक रोकने के लिए AI कंटेंट पर लेबल लगे: AI समिट में अंबानी ने कहा- डेटा की तरह सस्ता होगा AI, ₹10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI के सुरक्षित इस्तेमाल का नया फॉर्मूला दिया था। पीएम ने कहा था कि जैसे खाने के पैकेट पर 'न्यूट्रिशन लेबल' होता है, वैसे ही डिजिटल कंटेंट पर भी 'ऑथेंटिसिटी लेबल' होना चाहिए ताकि फर्क पता चल सके। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    पूर्व सरपंच बोले-पैसे देकर मासूम शर्मा को कहीं नचवा लें:पंच चुनाव जीतने की चनौती दी; जींद में सिंगर ने लाइव प्रोग्राम में स्टेज से उतारा था
    Next Article
    Samsung Bans Screenshots Internally As Galaxy S26 Leaks Spiral Out Of Control

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment