Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर में वेयरहाउस स्पेस 24 प्रतिशत बढ़ा:वेयरहाउस व्यवसाय में जयपुर ने इंदौर-नागपुर को पीछे छोड़ा

    8 hours ago

    देश में क्विक कॉमर्स के विस्तार के बीच जयपुर में साल 2025 के दौरान 13 लाख वर्ग फीट वेयरहाउस स्पेस किराये पर ली या खरीदी गई, जो 2024 के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है। वेयरहाउस स्पेस के कुल व्यवसाय के मामले में भी जयपुर देश के प्रमुख टियर 2 शहरों में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। इसने नागपुर, इंदौर और लुधियाना जैसे शहरों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, वेयरहाउस स्पेस व्यवसाय में ग्रोथ के लिहाज से नागपुर 200 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि के साथ अव्वल है। दरअसल, देश-दुनिया के प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड जयपुर में अपने आउटलेट खोल रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग बढ़ने के मद्देनजर ऑनलाइन कंपनियां जयपुर में वेयरहाउस स्पेस लीज पर ले रही हैं, ताकि तेज डिलीवरी दी जा सके। नए उद्योगों की स्थापना से भी वेयरहाउस स्पेस की मांग बढ़ी है। रियल एस्टेट कंसलटेंट फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। नाइट फ्रैंक इंडिया उत्तर के कार्यकारी निदेशक मुदस्सिर जेदी के मुताबिक, जयपुर में लागत कम होने से वेयरहाउसिंग बाजार विकसित हो रहा है। वहीं, सप्लाई चेन को बेहतर बनाने के लिए कंपनियां जयपुर समेत राजस्थान में अपनी पहुंच बढ़ा रही हैं। इससे शहर में विनिर्माण, खुदरा और 3पीएल की भागीदारी बढ़ने की संभावना है। एनएच-48 जैसे कॉरिडोर में जयपुर में संगठित वेयरहाउसिंग का और तेज होने की संभावना है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ED attaches Rs 582 crore land assets linked to Anil Ambani, companies
    Next Article
    Libra Horoscope Today, March 13, 2026: Finish three key tasks before evening

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment