Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जिस पटाखा फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जले,उसके मालिक-मैनेजर गिरफ्तार:प्लॉट मालिक के घर पहुंची पुलिस, एक आरोपी भिवाड़ी DST के हेड कॉन्स्टेबल का भाई

    10 hours ago

    राजस्थान के भिवाड़ी के अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक हेमंत कुमार शर्मा और मैनेजर अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हेमंत भिवाड़ी पुलिस की DST टीम में तैनात हेड कॉन्स्टेबल योगेश कुमार शर्मा का भाई है। 16 फरवरी को भिवाड़ी के खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय धमाका हुआ था। इसमें ठेकेदार सहित 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। भिवाड़ी एएसपी अतुल साहू ने बताया- विस्फोट मामले में तीसरे नामजद आरोपी प्लॉट मालिक राजेंद्र कुमार के गाजियाबाद स्थित घर पर 16 फरवरी की रात पुलिस की टीम पहुंची थी। वहां परिवार वालों ने बताया था कि राजेंद्र को ब्रेन ट्यूमर है। उसका इलाज चल रहा है। 17 फरवरी को राजेंद्र के परिजन खुशखेड़ा थाने पहुंचे थे। उन्होंने लिखित में दिया कि वे राजेंद्र कुमार को लेकर थाने में उपस्थित हो जाएंगे। गुरुवार को राजेंद्र कुमार नहीं आता है तो दोबारा से उसके घर और अन्य संबंधित जगहों पर दबिश देकर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा। 4 आरोपियों में से दो गिरफ्तार, एक की मौत एएसपी ने बताया-16 जनवरी के हादसे को लेकर 4 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था। इसमें फैक्ट्री मालिक हेमंत कुमार निवासी शाहजहांपुर (खैरथल-तिजारा), मैनेजर अभिनंदन निवासी मोतिहारी (बिहार), प्लॉट मालिक राजेंद्र निवासी गाजियाबाद (UP) और ठेकेदार अजीत निवासी खुशखेड़ा (भिवाड़ी) शामिल थे। हेमंत और अभिनंदन को गिरफ्तार किया गया है। राजेंद्र हॉस्पिटल में एडमिट है। ठेकेदार अजीत की हादसे में ही मौत हो चुकी है। डीएनए जांच और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद एक फैक्ट्री और एक गोदाम सील जिस फैक्ट्री में हादसा हुआ था, उसे पुलिस ने उसी दिन (16 फरवरी) को सील कर दिया था। जांच के दौरान 17 फरवरी को घटनास्थल से 500 मीटर के दायरे में एक और अवैध पटाखा फैक्ट्री और गोदाम होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने इन दोनों को भी सील कर दिया था। इनका मालिक भी हेमंत कुमार शर्मा है। इस फैक्ट्री और गोदाम से अवैध पटाखों की बड़ी खेप मिली थीं। फैक्ट्री में पटाखा बनाने वाली बड़ी-बड़ी मशीनें लगी थीं। ------------------------------- भिवाड़ी विस्फोट कांड की ये खबरें भी पढ़िए… राजस्थान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका,7 लोग जिंदा जले:4 गंभीर झुलसे, पॉलीथीन में ले जाने पड़े शव; मैनेजर हिरासत में, फैक्ट्री सील राजस्थान के भिवाड़ी में 16 फरवरी को केमिकल फैक्ट्री में अचानक तेज धमाका हुआ था। इसमें 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए थे। शव कंकाल बन गए थे। (पढ़ें पूरी खबर) फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग, ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो, लोगों के कंकाल बचे राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में धमाके से 7 लोग जिंदा जल गए थे। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    Why Venezuela has more oil than any country on Earth
    Next Article
    T20 World Cup: Pakistan win toss, opt to bat against Namibia

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment