Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जनवरी में रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा:चांदी ₹7,316 और सोना ₹1,672 सस्ता हुआ, इलॉन मस्क चांद पर फैक्ट्री लगाएंगे

    9 hours ago

    कल की बड़ी खबर चांदी और रिटेल महंगाई से जुड़ी रही। एक किलो चांदी ₹7,316 गिरकर ₹₹2.59 लाख किलो पर आ गई है। वहीं जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। दिसंबर में ये 1.33% पर थी। 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा:जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी जनवरी में रिटेल महंगाई पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। दिसंबर में ये 1.33% पर थी। 8 महीनों में सबसे ज्यादा है। मई 2025 में महंगाई 2.82% पर पहुंच गई थी। सरकार ने महंगाई मापने के लिए आधार वर्ष को 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है। यह बदलाव एक दशक से अधिक समय के बाद किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी ₹7,316 गिरी, कीमत ₹2.59 लाख किलो हुई:सोना ₹1,672 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया, देखें अपने शहर में सोने के दाम सोने-चांदी के दाम में 12 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 7,316 रुपए कम होकर 2,59,133 रुपए पर आ गई। इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमत 2,66,449 रुपए किलो थी। वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,672 रुपए गिरकर 1,55,650 रुपए पर आ गई। इससे पहले बुधवार को ये 1,57,322 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. इलॉन मस्क की AI कंपनी चांद पर फैक्ट्री लगाएगी:इससे सूर्य की ऊर्जा कैप्चर होगी; मस्क बोले- ये शायद इंसानों को एलियन से मिला सके दुनिया के सबसे अमीर इंसान इलॉन मस्क चांद पर AI सैटेलाइट फैक्ट्री लगाएंगे। मस्क ने बताया कि वे इसके जरिए सूरज की ऊर्जा कैप्चर करना चाहते हैं। मस्क ने अपनी AI कंपनी XAI की इंटरनल मीटिंग का 45 मिनट का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि चांद पर शहर बसाना और फिर वहां से मंगल ग्रह और पूरे सौर मंडल की यात्रा करना बेहद रोमांचक होगा। जब हम सितारों के बीच जाएंगे और अलग-अलग स्टार सिस्टम्स की यात्रा करेंगे, तो शायद हमारी मुलाकात एलियंस से हो। यह सब तभी मुमकिन है जब हम बाहर निकलें और ब्रह्मांड को खोजना शुरू करें। यही वह रास्ता है जो इसे सच बनाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. 'भारत बंद' से बैंकिंग सेवाओं पर असर:5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर हड़ताल; SBI ने कहा- कामकाज सामान्य रखने की कोशिश देश में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों ने 'भारत बंद' बुलाई। इस कारण परिवहन और अन्य सेवाओं के साथ बैंकिंग सर्विसेज पर भी असर पड़ा। देश के सबसे बड़े बैंक SBI और यूको बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि वे अपनी शाखाओं में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत:खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का PM बनना तय; शेख हसीना बोलीं- ये चुनाव फर्जी और असंवैधानिक
    Next Article
    47 times over 200! Team India's T20 batting numbers are just unreal

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment